GT Vs MI Match Silent Hero: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने एलिमिनेटर की बाधा पार कर ली। शुक्रवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ (GT vs MI) खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस ने कमाल का प्रदर्शन किया। जहां इस टीम ने अपने खिलाड़ियों के बेहतरीन खेल के दम पर शुभमन गिल की सेना को 20 रन से मात देने के साथ ही क्वालीफायर 2 में जगह बना ली है। जहां अब उनका मुकाबला पंजाब किंग्स से होगा।

GT vs MI एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस ने लहराया जीत का परचम

आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मैच में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस (GT vs MI) के बीच आमना-सामना हुआ। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने जबरदस्त बल्लेबाजी की और रोहित शर्मा की शानदार फिफ्टी के अलावा जॉनी बेयरेस्टो, हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव की महत्वपूर्ण पारियों की मदद से 228 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। यानी यहां तक बल्लेबाजों ने अपना काम कर लिया था। जिसके बाद अब गेंदबाजों के हाथ में आगे की बागडौर थी।

रोहित या बुमराह नहीं ये अनकैप्ड खिलाड़ी रहा छुपा रूस्तम

मुंबई इंडियंस के लिए गुजरात टाइटंस (GT vs MI) के खिलाफ इस मैच में बल्लेबाजों ने तो जीत का स्टेज पूरी तरह से सेट कर दिया था। लेकिन यहां उनके गेंदबाज काफी संघर्ष करते हुए दिखे। जहां जसप्रीत बुमराह के अलावा बाकी गेंदबाजों की जबरदस्त कुटाई हो रही थी। और मैच हाथ से निकलता हुआ नजर आ रहा था। जहां वापसी जसप्रीत बुमराह ने करायी। मुंबई के लिए इस मैच को रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह ने तो बनाया। लेकिन एक अनकैप्ड खिलाड़ी साइलेंट हीरो साबित हुआ।

अश्विनी कुमार साबित हुए साइलेंट हीरो

जी हां.. यहां पर अनकैप्ड तेज गेंदबाज अश्विनी कुमार की बात कर रहे हैं। ये वो खिलाड़ी है जो मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं था। जिसे बाद में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में टीम में शामिल किया गया। अश्विन कुमार ने जबरदस्त इम्पैक्ट छोड़ा। उन्होंने पारी के 15वें और 17वें ओवर में कमाल की गेंदबाजी की और गुजरात टाइटंस के लिए डगर मुश्किल बना दी। इस मैच में अश्विनी कुमार ने 3.3 ओवर में 28 रन खर्च कर 1 विकेट झटका। वो गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुंबई इंडियंस की जीत में छुपे रूस्तम साबित हुए।

Also Read- GT vs MI: मुंबई ने गुजरात का किया काम तमाम, एलिमिनेटर मुकाबले में जीत दर्ज कर क्वालीफायर 2 में बनाई जगह