Shahid Afridi: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आंतकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी। इस हमले के बाद भारत के साथ साथ विदेशों में भी पाकिस्तान द्वारा किए गए इस हमले की निंदा की गई। जहां भारत सरकार ने पाकिस्तान के लिए कठोर कदम उठाएं, भारतीय खिलाड़ियों ने भी पकिस्तान के साथ क्रिकेट संबंध रखने से मना कर दिया।

भारत द्वारा ऐसा बर्ताव देख पाकिस्तान पूरी तरह से घबरा गया है। यहां तक की पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने भी भड़काऊं बयान देना शुरू कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी(Shahid Afridi) द्वारा लगातार भारत के खिलाफ विवादित बयानबाजी करते हुए देखा जा रहा है। उन्होंने इस हमले का जिम्मेदार इंडियन आर्मी को ठहराया था। लेकिन अब उनके इस विवादित बयान के पीछे का कड़वाहट पता चल गया है।

शाहिद के भाई को BSF ने मारी थी गोली

साल 2003 में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) के चचेरे भाई शाकिब को भारत की बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने दौड़ा-दौड़ाकर गोली मारी थी। इसके अलावा 7 सितंबर 2023 को अनंतनाग में एक मुठभेड़ के दौरान आतंकी शाकिब को BSF ने मार गिराया था। इस घटना के बाद से ही पूर्व क्रिकेटर भारत से बहुत ज्यादा नफरत करने लगे।

Shahid Afridi
Shahid Afridi

BSF ने डाक्यूमेंट्स के आधार पर रिश्ते का किया था खुलासा

बता दें, BSF ने शाकिब के बारे में खुलासा करते हुए बताया था कि वह हरकत-उल-अंसार का बटालियन कमांडर बताया था। यह भी बताया गया कि शाकिब के तार आतंकवादी हाफिज सईद से जुड़े थे। जब शाकिब को मार गिराया गया तब BSF ने शाकिब के पास से बरामद डाक्यूमेंट्स को देखकर खुलासा किया कि इस आतंकी का संबंध शहीद अफरीदी से हैं।

लेकिन उस दौरान पूर्व क्रिकेटर ने इस बात से नकार कर दिया था। लेकिन आज उनका भारत के लिए साफ करता है कि दोनों का आपस में संबंध था।

हमले के बाद Shahid Afridi ने लगाए थे भारत पर आरोप

पहलगाम हमले के बाद Shahid Afridi ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह आरोप लगाया था कि पहलगाम में आतंकवादी एक घंटे तक लोगों की हत्या करते रहे थे लेकिन 8 लाख में से एक भी भारतीय सैनिक वहां नहीं आया, लेकिन जैसे ही घटना सामने आई उन्होंने पाकिस्तान को ही दोषी ठहरा दिया। शाहिद अफरीदी का कहना है कि भारत खुद आतंकवाद करता है, अपने ही लोगो को मार कर पकिस्तान पर आरोप लगाता है।

पूर्व क्रिकेटर का कहना है कि कोई भी देश या धर्म आतंकवाद का साथ नहीं देता है। इस्लाम उन्हें शांति ही सिखाता है और पाकिस्तान कभी भी इस तरह के हमले का समर्थन नहीं करता है। उन्होंने ये भी कहा था कि पकिस्तान हमेशा भारत के साथ अपने अपने संबंधों को बेहतर बनाने की कोशिश की है।

Read More:

IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स क्यों हुई इस सीजन फ्लॉप, एमएस धोनी सहित टीम मैंजमनेट भी है जिम्मेदार, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

IPL 2025: मुंबई के खिलाफ 100 रनों से हार के बाद भी प्लेऑफ में क्वालीफाई कर सकती है राजस्थान! जानिए सभी समीकरण

खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट,क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।