PCB ने साफ किया रास्ता.. अब सालों बाद IPL मालिकों की टीमों से खेलेंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अपने खिलाड़ियों को दक्षिण अफ्रीका में आयोजित होने वाली साउथ अफ्रीका टी20 लीग में खेलने के लिए अनुमति दे दी है। इसका अर्थ ये हुआ कि पाकिस्तानी खिलाड़ी अब IPL फ्रेंचाइजी के लिए क्रिकेट खेल सकेंगे। PCB के इस निर्णय के कारण अब ये संभव हो सकेगा, ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि SA20 लीग की सभी टीमों का मालिकाना हक जिनके पास है, वो आईपीएल के फ्रेंचाईजी ही हैं।  इससे पहले साउथ अफ्रीका टी20 लीग की नीलामी में कोई पाकिस्तानी खिलाड़ी शामिल नहीं हो पाया था। इसकी वजह ये भी थी कि

author-image
By puneet sharma
PCB ने साफ किया रास्ता.. अब सालों बाद IPL मालिकों की टीमों से खेलेंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी
New Update

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अपने खिलाड़ियों को दक्षिण अफ्रीका में आयोजित होने वाली साउथ अफ्रीका टी20 लीग में खेलने के लिए अनुमति दे दी है। इसका अर्थ ये हुआ कि पाकिस्तानी खिलाड़ी अब IPL फ्रेंचाइजी के लिए क्रिकेट खेल सकेंगे। PCB के इस निर्णय के कारण अब ये संभव हो सकेगा, ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि SA20 लीग की सभी टीमों का मालिकाना हक जिनके पास है, वो आईपीएल के फ्रेंचाईजी ही हैं। 

इससे पहले साउथ अफ्रीका टी20 लीग की नीलामी में कोई पाकिस्तानी खिलाड़ी शामिल नहीं हो पाया था। इसकी वजह ये भी थी कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें इसके लिए इजाजत नहीं दी थी। जहां तक आईपीएल में पाकिस्तानी खिलाड़ियों शामिल होने की बात है, काफी सालों से कोई पाकिस्तानी खिलाड़ी, भारत सरकार के बैन के कारण IPL में हिस्सा नहीं ले पाया है। भारत ने आईपीएल में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को आने की अनुमति प्रदान नहीं की है।  

ये भी पढ़ें- T20 WC 2022: नॉक-आउट मुकाबलों को लेकर आईसीसी ने बदले कुछ नियम, DLS के लिए 10 ओवर खेलना अनिवार्य

क्या है इस अनुमति को देने की वजह?

publive-image

पाकिस्तान ने अपने खिलाड़ियों को साउथ अफ्रीका टी20 लीग में खेलने की इजाजत देने का मन इसलिए बनाया है, क्योंकि वेस्टइंडीज ने अगले साल जनवरी में 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलने के लिए आने से फिलहाल मना कर दिया है। इसलिए दोनों देशों के बीच होने वाला दौरा रद्द हो गया है। यही कारण है कि अब पीसीबी ने अपने खिलाड़ियों को साउथ अफ्रीका लीग में खेलने की अनुमति दी है। 

यूं तो साउथ अफ्रीका टी20 लीग में टीमों की नीलामी हो चुकी है, लेकिन साउथ अफ्रीका टी20 लीग के कमिश्नर ग्रीम स्मिथ ने बताया कि "हमने टीमों को वाइल्ड कार्ड एंट्री की इजाजत दी है। विश्व कप की समाप्ति के बाद सभी टीमें 1 खिलाड़ी को इस प्रक्रिया के माध्यम अपनी टीम में जोड़ सकेंगी।" 

ये भी पढ़ें- 'पूरी तरह से Fake Fielding थी, टीम इंडिया को 5 रन की पेनल्टी पड़ती', पूर्व भारतीय ओपनर ने किया बड़ा खुलासा

ये है साउथ अफ्रीका टी20 लीग की सभी टीमें 

publive-image

इस लीग में शामिल होने वाली सभी 6 टीमों के फ्रेंचाईजी आईपीएल के फ्रेंचाईजी ही है। इनमें जोहानिसबर्ग सुपर किंग्स के फ्रेंचाईजी (इंडिया सीमेंट्स) चेन्नई सुपर किंग्स के फ्रेंचाईजी भी हैं। डरबन सुपर जायंट्स के फ्रेंचाईजी (RPG संजीव गोयनका) लखनऊ सुपर जायंट्स के फ्रेंचाईजी भी हैं। मुंबई इंडियंस केप टाउन के फ्रेंचाईजी (रिलायंस ग्रुप) मुंबई इंडियन के फ्रेंचाईजी भी हैं। 

जबकि पार्ल रॉयल्स के फ्रेंचाईजी (रॉयल्स स्पोर्ट्स ग्रुप) राजस्थान रॉयल्स के फ्रेंचाईजी भी हैं। प्रिटोरिया कैपिटल्स के फ्रेंचाईजी (JSW) दिल्ली कैपिटल के फ्रेंचाईजी भी हैं। सनराइजर्स ईस्टर्न केप के फ्रेंचाईजी (सन ग्रुप) सनराइजर्स हैदराबाद के फ्रेंचाईजी भी हैं। 

#BCCI #IPL #csk #rr #lsg #srh #dc #mumbai indians #graeme smith #South Africa #South Africa Twenty20 league #Pakistan Cricket
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe