IND vs SL: कोहली की विराट पारी में लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी, सचिन-जयवर्धने को भी पछाड़ा

विराट कोहली (Virat Kohli) का श्रीलंका कनेक्शन वक्त के साथ और गहरा हो गया है। गुवाहाटी में खेले गए तीसरे व आखिरी वनडे मुकाबले में कोहली ने 166 रनों की नाबाद पारी खेलकर अपने फैंस को त्यौहार पर बड़ा तौहफा दिया और अपने तरकश में एक और कमान जोड़ लिया है। पूर्व कप्तान को रन मशीन वाले अवतार में लौटता देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। अपनी इस पारी में विराट ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है, तो आइए इस आर्टिकल में आपको उन सभी आंकड़ों के बारे में बताते हैं...

author-image
By Akhil Gupta
New Update
IND vs SL: कोहली की विराट पारी में लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी, सचिन-जयवर्धने को भी पछाड़ा

विराट कोहली (Virat Kohli) का श्रीलंका कनेक्शन वक्त के साथ और गहरा हो गया है। गुवाहाटी में खेले गए तीसरे व आखिरी वनडे मुकाबले में कोहली ने 166 रनों की नाबाद पारी खेलकर अपने फैंस को त्यौहार पर बड़ा तौहफा दिया और अपने तरकश में एक और कमान जोड़ लिया है। पूर्व कप्तान को रन मशीन वाले अवतार में लौटता देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। अपनी इस पारी में विराट ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है, तो आइए इस आर्टिकल में आपको उन सभी आंकड़ों के बारे में बताते हैं...

ये भी पढ़ें- 24 रन बनाते ही रोहित शर्मा ने किया बड़ा कारनामा, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा

घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा शतक 

किंग कोहली का घरेलू सरजमीं पर ये 21वां वनडे शतक रहा। इसके साथ ही विराट घरेलू मैदानों पर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। कोहली ने क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर (20) का रिकॉर्ड तोड़ा। 

घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी: 

  • 21 शतक: विराट कोहली, 103 मैच (भारत)
  • 20 शतक: सचिन तेंदुलकर, 164 मैच (भारत)
  • 14 शतक: हाशिम अमला, 69 मैच (साउथ अफ्रीका)
  • 13 शतक: रिकी पोंटिंग, 153 मैच (ऑस्ट्रेलिया)
  • 12 शतक: रॉस टेलर, 110 मैच (न्यूजीलैंड)

जयवर्धने को भी पीछे छोड़ा

विराट कोहली एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं। अपनी पारी के 63वां रन बनाने के साथ ही पूर्व भारतीय कप्तान ने श्रीलंकाई दिग्गज महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ा। महेला ने 448 मैचों में 12650 रन बनाए थे। 

वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज:

  • सचिन तेंदुलकर (भारत): मैच- 463 | रन- 18426
  • कुमार संगकारा (श्रीलंका): मैच- 404 | रन- 14234
  • रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया): मैच- 375 | रन- 13704
  • सनथ जयसूर्या (श्रीलंका): मैच- 445 | रन- 13430
  • विराट कोहली (भारत): मैच- 268 | रन- 12754
  • महेला जयवर्धने (श्रीलंका): मैच- 448 | रन- 12650

publive-image

श्रीलंका के खिलाफ रिकॉर्ड शतक

श्रीलंका के खिलाफ लगाया गया यह शतक विराट के लिए कई मायनों बेहद खास रहा। लंकाई टीम के खिलाफ कोहली का ये 10वां वनडे शतक रहा। इसके साथ ही वह 50 क्रिकेट के इतिहास में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। इस मामले में दिग्गज बल्लेबाज ने सचिन तेंदुलकर (9 शतक बनाम ऑस्ट्रेलिया) के रिकॉर्ड को तोड़ा। 

किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज (वनडे)

  • विराट कोहली (भारत) vs श्रीलंका- 10 शतक
  • विराट कोहली (भारत) vs वेस्टइंडीज- 9 शतक
  • सचिन तेंदुलकर (भारत) vs ऑस्ट्रेलिया- 9 शतक
  • रोहित शर्मा (भारत) vs ऑस्ट्रेलिया- 8 शतक
  • विराट कोहली (भारत) vs ऑस्ट्रेलिया- 8 शतक

15 जनवरी कोहली के लिए यादगार

विराट कोहली के 15 जनवरी का दिन वाकई में काफी यादगार है। इंटरनेशनल क्रिकेट में 15 जनवरी को कोहली का ये चौथा इंटरनेशनल शतक रहा। जानकारी के लिए बता दें कि 15 जनवरी को ही कोहली ने टेस्ट की कप्तानी भी छोड़ी थी।

कोहली के लिए 15 जनवरी

  • 2023 - 46वां वनडे शतक vs श्रीलंका
  • 2022 - टेस्ट क्रिकेट की कप्तानी छोड़ी 
  • 2019 - 39वां वनडे शतक vs ऑस्ट्रेलिया
  • 2018 - 21वां टेस्ट शतक vs साउथ अफ्रीका
  • 2017 - 27वां वनडे शतक vs इंग्लैंड
  • 2016 - 59 रन vs ऑस्ट्रेलिया, ब्रिस्बेन वनडे 
  • 2012 - 75 रन vs ऑस्ट्रेलिया, पर्थ टेस्ट

वनडे में ये पांचवां मौका रहा, जब विराट कोहली ने 150+ का स्कोर बनाया हो। सबसे ज्यादा रोहित शर्मा (8), डेविड वॉर्नर (6)

विराट कोहली 150+ स्ट्राइक रेट से एकदिवसीय क्रिकेट में 150 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाने वाले तीसरे भारतीय बने। उनसे पहले रोहित शर्मा और ईशान किशन के नाम आते हैं। 

कोहली ने अपना 46वां वनडे शतक लगाने में 259 पारियों का सामना किया। जबकि तेंदुलकर ने 431 पारियों में 46 शतक जमाए थे।

एकदिवसीय क्रिकेट में पूर्व भारतीय कप्तान ने 110वीं बार 50+ का स्कोर बनाया।

कोहली ने 41 से 50 ओवर के बीच 84 रन बनाए। 

विराट ने 106 गेंदों में अपने 150 रन पूरे किए। भारत के लिए ये दूसरा सबसे तेज 150 का स्कोर रहा। कोहली से पहले ईशान किशन (103 गेंद बनाम बांग्लादेश) का नाम आता है।

पिछली 4 वनडे पारियों में 34 वर्षीय बल्लेबाज का ये तीसरा शतक रहा।

ये भी पढ़ें- कोहली के शॉट से घायल हुए 2 श्रीलंकाई फील्डर, स्ट्रेचर पर ले जाया गया बाहर; भारतीय फिजियो ने भी की मदद

Latest Stories