B'day Special: कभी धोनी से होती थी तुलना, IPL से चमकी किस्मत; टीम इंडिया में भी मिला मौका, लेकिन...

धोनी के जैसे लंबे-लंबे बाल.. धोनी की ही तरह लंबे-लंबे छक्के लगाने का टैलेंट.. ताल्लुक भी बिहार से, लेकिन हर किसी की किस्मत शायद महेंद्र सिंह धोनी जैसी नहीं होती। हम बात कर रहे हैं बिहार के जमेशदपुर में जन्में सौरभ तिवारी (Saurabh Tiwary) की। सौरभ आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं।

author-image
By Akhil Gupta
New Update
B'day Special: कभी धोनी से होती थी तुलना, IPL से चमकी किस्मत; टीम इंडिया में भी मिला मौका, लेकिन...

धोनी के जैसे लंबे-लंबे बाल.. धोनी की ही तरह लंबे-लंबे छक्के लगाने का टैलेंट.. ताल्लुक भी बिहार से, लेकिन हर किसी की किस्मत महेंद्र सिंह धोनी जैसी नहीं होती। हम बात कर रहे हैं, बिहार के जमेशदपुर में जन्मे सौरभ तिवारी (Saurabh Tiwary) की। सौरभ आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। 

साल 2010 में सौरभ की तुलना पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी से की जाती थी। लंबे-लंबे बाल होने के अलावा उन्हें भी बड़े-बड़े छक्के लगाने के लिए जाना जाता था। 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनको वनडे डेब्यू का मौका भी मिला, लेकिन करियर बस 3 मुकाबलों तक सिमट कर रह गया। 

publive-image

2006 से हुई शुरुआत 

सौरभ तिवारी ने 11 साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू किया था। झारखंड की ओर से उनको अंडर-14 खेलने का मौका मिला और फिर 2006 में झारखंड के लिए सौरभ ने अपना पहला रणजी ट्रॉफी मैच खेला। फर्स्ट क्लास डेब्यू पर J&K के खिलाफ उन्होंने पहली पारी में (29) और दूसरी पारी में 24 रन बनाए। 

2006 में ही बंगाल के खिलाफ तिवारी ने अपना पहला लिस्ट ए मुकाबला खेला और डेब्यू पर 86 गेंदों पर 66 रन की शानदार पारी खेली। 

ये भी पढ़ें- लड़खड़ाती टीम इंडिया की बैसाखी बन जाते थे Raina, गोल्डन डक से शुरू हुए करियर के बाद Mr. IPL ने रचे कई कीर्तिमान

कोहली की कप्तानी में जीता वर्ल्ड कप 

2007-08 में मलेशिया के मैदानों पर ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप खेला गया था, जो भारत ने विराट कोहली की कप्तानी में जीतकर अपने नाम किया था। उस टूर्नामेंट में सौरभ तिवारी भी युवा ब्रिगेड का हिस्सा थे। तिवारी ने 6 मैचों में 28.75 की औसत से कुल 115 रन बनाए थे। फाइनल में सौरभ ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 37 गेंदों पर 20 रन बनाए थे। 

publive-image

IPL से मिला बड़ा ब्रेक

2008 इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पहले सीजन से वह मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे, लेकिन शुरुआती दो सीजन में अपने बल्ले से जलवा नहीं बिखेर सके। 2008 में उनको 3 मैच खेलने का मौका मिला और 2009 में केवल चार, लेकिन 2010 उनके IPL करियर का सबसे यादगार साल रहा। 

पूरे सीजन में बाएं हाथ के बैटर ने 16 मैचों में 30 की औसत और 135.60 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 419 रन बनाए थे। पूरे सत्र में उनके बल्ले से 3 अर्धशतक देखने को मिले थे। सचिन तेंदुलकर की मुंबई इंडियंस को फाइनल तक पहुंचाने में सौरभ का बड़ा योगदान रहा था। हालांकि टीम टूर्नामेंट जीतने में असफल रही। 

तीसरे सीजन में लंबे बालों और धुंआधार हिटिंग के चलते उनकी भारतीय कैप्टन से तुलना की जाने लगी। उन्होंने इमर्जिंग प्लेयर का अवॉर्ड भी जीता।

publive-image

2010 में हुआ इंडिया डेब्यू

आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद 2010 में सौरभ तिवारी को पहली बार भारतीय टीम का हिस्सा बनाया गया। 2010 के एशिया कप में उनका टीम में चयन हुआ, लेकिन वह प्लेइंग-11 का टिकट नहीं कटा सके। 20 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विशाखापट्टनम में उनको वनडे डेब्यू का मौका मिला और उन्होंने 17 गेंदों पर नाबाद 12 रन बनाए। 

उन्होंने कुल 3 एकदिवसीय मुकाबले खेले और दो पारियों में 49 रन बनाए। दिसंबर 2010 में न्यूजीलैंड के खिलाफ तिवारी ने अपना आखिरी मैच खेला था। इसके बाद वह टीम इंडिया में वापसी नहीं कर पाए।

ये भी पढ़ें- जिसका डर था वही हुआ... 9 साल में पहली बार एक कैलेंडर ईयर में एक भी शतक नहीं लगा सके Rohit Sharma

घरेलू क्रिकेट में कमाल की फॉर्म

भले ही 2010 के बाद से सौरभ को नेशनल टीम का हिस्सा ना बनाया गया हो, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनका नाम बड़े खिलाड़ियों में लिया जाता है। 2022-23 के मौजूदा रणजी सत्र में भी उनका बल्ला खूब आग उगल रहा है। अभी तक 3 मुकाबलों में वह लगभग 90 की औसत से कुल 358 रन बना चुके हैं। सर्विसेस के खिलाफ पहली पारी में उन्होंने 237 गेंदों पर 165 रन की शानदार पारी खेली थी। इससे पहले केरल के खिलाफ भी 97 और गोवा के खिलाफ 65 रन बनाकर आउट हुए थे। 

अभी तक खेले 106 फर्स्ट क्लास मैचों में सौरभ ने 47.24 की औसत से कुल 7418 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 20 शतक और 38 अर्धशतक भी देखने को मिले। लिस्ट ए के 103 मैचों में भी 33 वर्षीय बल्लेबाज ने 3712 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में वह 6 शतक और 30 अर्धशतक ठोक चुके हैं।

publive-image

कैसा रहा IPL करियर 

IPL 2023 के मिनी ऑक्शन में सौरभ तिवारी अनसोल्ड रहे। हालांकि 2008 से 2021 तक उन्होंने 4 फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व किया। वह मुंबई इंडियंस के अलावा दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राइजिंग सुपर जायंट्स का हिस्सा रहे। 93 मुकाबलों में तिवारी ने 28.73 की औसत और 120 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 1494 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 8 अर्धशतक देखने को मिले।

2016 में हुई शादी

25 फरवरी, 2016 को सौरभ तिवारी ने अपनी बचपन की दोस्त निकिता मिश्रा के साथ लव मैरिज की थी। दोनों की शादी जमशेदपुर में हुई थी। अपनी शादी में तिवारी, लैंडरोवर कार से पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें- टीम इंडिया में वापसी के बाद वायरल हुआ शिखा पांडे के बेडरूम में लगा पोस्टर, अनुभवी पेसर ने ट्विटर पर बताई पूरी कहानी

Latest Stories