खराब दौर से गुजर रहे विराट को धोनी ने किया था यह मैसेज, फॉर्म में वापसी के बाद कोहली ने किया खुलासा

टी20 विश्वकप 2022 अब अपने अंतिम पड़ाव में है। तीन मुकाबलों के बाद टी20 चैंपियन का पता चल जाएगा। इस टूर्नामेंट में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अब तक सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
खराब दौर से गुजर रहे विराट को धोनी ने किया था यह मैसेज, फॉर्म में वापसी के बाद कोहली ने किया खुलासा

Virat Kohli, MS Dhoni: टी20 विश्वकप 2022 अब अपने अंतिम पड़ाव में है। तीन मुकाबलों के बाद टी20 चैंपियन का पता चल जाएगा। इस टूर्नामेंट में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अब तक सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। टूर्नामेंट में उनका बल्ला आग उगल रहा है। उन्होंने 5 पारियों में 123.00 के औसत से 246 रन बनाए हैं। इस दौरान किंग कोहली ने 3 अर्धशतक भी लगाए हैं। लेकिन कुछ हफ्तों पहले तब विराट कोहली खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। एशिया कप 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ 66 गेंदों पर 122 रन बनाने के बाद से ही विराट का बल्ला खामोश नहीं रहा है। 

धोनी का मैसेज आया था

publive-image

विराट ने कुछ दिनों पहले ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया था कि जब वह खराब फॉर्म से गुजर रहे थे तो उन्हें सिर्फ एक खिलाड़ी का मैसेज आया था। यह खिलाड़ी थे पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी। अब किंग कोहली ने आरसीबी पॉडकास्ट में खुलासा किया है कि खराब फॉर्म के दौरान माही ने उन्हें क्या मैसेज भेजा था।

धोनी ने किया था यह मैसेज

publive-image

विराट ने बताया, "एकमात्र व्यक्ति जिसने वास्तव में मुझसे संपर्क किया, वह थे एमएस धोनी। मेरे लिए यह जानना एक ऐसा आशीर्वाद है कि मेरा किसी ऐसे व्यक्ति के साथ इतना मजबूत बंधन और रिश्ता हो सकता है जो मुझसे इतने सीनियर हैं। यह बहुत अधिक पारस्परिक सम्मान पर आधारित दोस्ती की तरह है। यह उन चीजों में से एक है जिसका उन्होंने उसी मैसेज में उल्लेख किया है जो मुझे भेजा था। यह था, 'जब आपसे मजबूत होने की उम्मीद की जाती है और एक मजबूत व्यक्ति के रूप में देखा जाता है, तो लोग आपसे ये पूछना भूल जाते हैं कि आप कैसे हैं।"  

टारगेट निर्धारित किया

publive-image

पॉडकास्ट में विराट ने कहा, "इन शब्दों ने मेरे लिए एक टारगेट निर्धारित कर दिया था और मैं ऐसा था कि बस हो गया। मुझे हमेशा एक ऐसे व्यक्ति के रूप में देखा गया है जो बहुत आत्मविश्वासी है, मानसिक रूप से बहुत मजबूत है, जो किसी भी स्थिति और परिस्थिति को सह सकता है, रास्ता खोज सकता है और हमें रास्ता दिखा सकता है। कभी-कभी आप जो महसूस करते हैं, वह यह है कि किसी भी समय आपको वास्तव में कुछ कदम पीछे हटने और यह समझने की आवश्यकता होती है कि आप क्या कर रहे हैं और आप कैसे हैं।"

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2022: शानदार प्रदर्शन के लिए विराट कोहली को ICC से मिला यह खास इनाम

Latest Stories