Asia Cup 2022 में वापस आई विराट कोहली की फॉर्म टी20 विश्वकप में भी जारी, आउट करने के लिए तरस रहे गेंदबाज

ऑस्ट्रेलिया में इन दिनों टी20 विश्वकप 2022 खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने 23 अक्टूबर को अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न में खेला था।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
Asia Cup 2022 में वापस आई विराट कोहली की फॉर्म टी20 विश्वकप में भी जारी, आउट करने के लिए तरस रहे गेंदबाज

T20 World Cup 2022, India, Virat Kohli: ऑस्ट्रेलिया में इन दिनों टी20 विश्वकप 2022 खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने 23 अक्टूबर को अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न में खेला था। इस हाईवोल्टेज मैच में टीम इंडिया ने आखिरी बॉल पर जीत दर्ज की थी। भारत की जीत के हीरो रहे विराट कोहली ने मैच जिताऊ पारी खेली। उन्होंने 53 गेंदों पर नाबाद 82 रन की पारी खेली। वहीं नीदरलैंड के खिलाफ आज भी उनकी शानदार फॉर्म जारी रही। विराट ने नीदरलैंड के खिलाफ 44 गेंदों पर 62 रन की नाबाद पारी खेली। 

अब तक नाबाद रहे विराट

publive-image

टी20 विश्वकप 2022 में विराट को अब तक कोई भी गेंदबाज आउट नहीं कर पाया है। टूर्नामेंट में भारत के दोनों ही मुकाबलों में वह नाबाद रहे हैं। एशिया कप 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ विराट कोहली फॉर्म में आ गए थे। उन्होंने 61 गेंदों पर 122 रन की नाबाद पारी खेली थी। इस पारी में किंग कोहली ने 12 चौके और 6 छक्के लगाए थे। करीब तीन साल बाद विराट ने इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक लगाया था, टी20 इंटरनेशनल में यह उनका पहला शतक था। इसके बाद से ही कोहली का बल्ला लगातार आग उगल रहा है। 

शानदार फॉर्म में हैं विराट

publive-image

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के तीसरे और आखिरी टी20 में विराट ने शानदार बल्लेबाजी की थी। उन्होंने 48 गेंदों पर 63 रन की पारी खेली थी। इस दौरान किंग ने 3 चौके और 4 छक्के लगाए थे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरी टी20 में भी विराट का बल्ला जमकर चला था। उन्होंने 28 गेंदों पर 49 रन की नाबाद पारी खेली थी। इस दौरान पूर्व भारतीय कप्तान ने 7 चौके और 1 छक्का जड़ा था। इन टी20 सीरीज के बाद विराट कोहली टी20 विश्वकप में भी खूब रन बना रहे हैं। 

कोहली ने गेल को पछाड़ा

publive-image

नीदरलैंड के खिलाफ 62 रन की नाबाद पारी खेलेने के बाद विराट कोहली (989) टी20 विश्वकप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल (965) को पछाड़ दिया है। वहीं भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (904) ने भी तिलकरत्ने दिलाशन (897) को पीछे छोड़ दिया है। 

टी20 विश्वकप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • महेला जयवर्धने (श्रीलंका): 1016
  • विराट कोहली (भारत): 989*
  • क्रिस गेल (वेस्टइंडीज): 965 
  • रोहित शर्मा (भारत): 904*
  • तिलकरत्ने दिलाशन (श्रीलंका): 897

ये भी पढ़ें: Ind Vs Pak: पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद संन्यास लेने वाले थे R Ashwin, लेकिन फिर एक शॉट ने सब कुछ बदल दिया

Latest Stories