BCCI से विदाई पर ट्रोल हुए सौरव गांगुली, विराट कोहली के फैंस बोले- जैसी करनी वैसी भरनी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड में अब बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। 18 अक्टूबर को बीसीसीआई के चुनाव होने वाले हैं। हालांकि चुनाव से पहले ही स्थिति साफ होती दिख रही है।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
BCCI से विदाई पर ट्रोल हुए सौरव गांगुली, विराट कोहली के फैंस बोले- जैसी करनी वैसी भरनी

BCCI, Sourav Ganguly, Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड में अब बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। 18 अक्टूबर को बीसीसीआई के चुनाव होने वाले हैं। हालांकि चुनाव से पहले ही स्थिति साफ होती दिख रही है। ऐसे में चुनाव मात्र एक औपचारिकता रह सकता है। बीसीसीआई अध्यक्ष पद के लिए अभी तक केवल रोजर बिन्नी ने नामांकन भरा है। ऐसे में उनका अध्यक्ष बनना तय है। सौरव गांगुली की बीसीसीआई के अध्यक्ष पर से छुट्टी होना लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि वह इस पद पर एक और कार्यकाल चाहते थे। ऐसे में दादा को अब सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। 

3 साल का रहा कार्यकाल

 

सौरव गांगुली 2019 से बीसीसीआई अध्यक्ष के पद पर आसीन हैं। अपने कार्यकाल के दौरान वह कई बार विवादों में भी रहे। विराट कोहली के साथ उनका विवाद सुर्खियों में रहा था। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि जैसे कोहली से कप्तानी छीनी गई, वैसा ही अब दादा के साथ हो रहा है। एक सोशल मीडिया यूजर ने विराट और गांगुली की फोटो शेयर करते हुए लिखा, विराट कोहली वनडे के कप्तान रहना चाहते थे, पर इसे मंजूरी नहीं मिली। अब गांगुली बोर्ड के अध्यक्ष बने रहना चाहते हैं लेकिन इसे मंजूर नहीं किया जा रहा है। साथ ही इस यूजर ने लिखा, जैसी करनी वैसी भरनी।

टी20 की कमान छोड़ी थी

 

टी20 विश्वकप 2021 में करारी हार के बाद विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल की कप्तानी छोड़ दी थी। हालांकि वह वनडे की कप्तानी करना चाहते थे, लेकिन उनसे कप्तानी छीन ली गई थी। इसके बाद रोहित शर्मा को वनडे और टी20 का कप्तान बनाया गया था। गांगुली नहीं चाहते थे कि वनडे और टी20 में अलग-अलग कप्तान हों। वहीं कई लोगों का मानना था कि व्हाइट बॉल क्रिकेट में दो कप्तान होना ठीक नहीं है। वहीं इस साल टी20 विश्वकप और 2023 में भारत में ही वनडे विश्वकप होना है, ऐसे में एक ही कप्तान को दोनों फॉर्मेट की कप्तान संभालना सही रहेगा। 

BCCI के नए पदाधिकारियों की संभावित सूची

  • अध्यक्ष: रोजर बिन्नी
  • सचिव: जय शाह
  • उपाध्यक्ष: राजीव शुक्ला
  • कोषाध्यक्ष: आशीष शेलार
  • संयुक्त सचिव: देवजीत सैकिया
  • IPL चेयरमैन: अरुण धूमल
Latest Stories