Sania Mirza Birthday: शादी के लिए सानिया ने मंगेतर को छोड़ा तो शोएब ने पहली पत्नी को दिया था तलाक, पढ़ें टेनिस स्टार से जुड़ी दिलचस्प बातें

टीम इंडिया की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा का 36वां बर्थडे है। 15 नवंबर 1986 को मुंबई में जन्मीं सानिया ने 6 बार ग्रैंडस्लैम जीता है। इन दिनों सानिया अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
Sania Mirza Birthday: शादी के लिए सानिया ने मंगेतर को छोड़ा तो शोएब ने पहली पत्नी को दिया था तलाक, पढ़ें टेनिस स्टार से जुड़ी दिलचस्प बातें

Sania Mirza Birthday, Happy Birthday Sania Mirza, Shoaib Malik: टीम इंडिया की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा का 36वां बर्थडे है। 15 नवंबर 1986 को मुंबई में जन्मीं सानिया ने 6 बार ग्रैंडस्लैम जीता है। इन दिनों सानिया अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में लगातार उनके तलाक की खबरें सामने आ रही हैं। 12 अप्रैल 2010 को हैदराबाद में सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की थी। हालांकि यह शादी में कई दिनों तक सुर्खियों में रही थी। 

publive-image

बचपन के दोस्त से तोड़ी थी सगाई

एक ओर जहां सानिया ने शोएब से शादी करने के लिए अपने बचपन के दोस्‍त सोहराब मिर्जा के साथ सगाई तोड़ दी थी, तो वहीं मलिक ने पहली पत्नी को तलाक दिया था। दरअसल टेनिस स्टार ने साल 2009 में सोहराब से सगाई की थी। लेकिन फिर पाकिस्तानी क्रिकेटर से शादी के लिए उन्होंने अपने मंगेतर को छोड़ दिया था। दूसरी ओर शादी से कुछ समय पहले ही एक महिला ने शोएब को अपना पति बताया था। पहले तो क्रिकेटर अपनी शादी से मना करते रहे, लेकिन महिला ने मामला दर्ज कर दिया। बाद में शोएब ने अप्रैल 2010 में भी अपनी पहली पत्नी को तलाक दिया और कुछ दिन बाद सानिया से निकाह किया। 

publive-image

सानिया मिर्जा की कुछ खास उपलब्धियां

  • वह ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं।
  • डबल्स में विश्व में पहला स्थान बनने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं।
  • 2005 में डब्ल्यूटीए खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
  • सानिया को पद्मश्री, अर्जुन और राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड समेत कई सम्मान मिले हैं।

publive-image

ये भी पढ़ें: शोएब मलिक और सानिया मिर्जा के बीच अलगाव की खबरें? सोशल मीडिया पर शादी टूटने की चर्चा

ये भी पढ़ें: IPL 2023 के बाद संन्यास लेंगे MS Dhoni! टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन के बाद BCCI देगा बड़ी जिम्मेदारी

Latest Stories