IPL 2023 के बाद संन्यास लेंगे MS Dhoni! टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन के बाद BCCI देगा बड़ी जिम्मेदारी

टीम इंडिया और एमएस धोनी के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले चुके पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जल्द ही एक बार फिर टीम के साथ नजर आने वाले हैं।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
IPL 2023 के बाद संन्यास लेंगे MS Dhoni! टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन के बाद BCCI देगा बड़ी जिम्मेदारी

MS Dhoni: टीम इंडिया और एमएस धोनी के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले चुके पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जल्द ही एक बार फिर टीम के साथ नजर आने वाले हैं। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी20 विश्वकप 2022 में टीम इंडिया की हार के बाद अब बीसीसीआई धोनी को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपने पर विचार कर रहा है। जल्द ही इस पर कोई अंतिम निर्णय लिया जा सकता है।

publive-image

अगले महीने होगी बैठक

द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, लगातार क्रिकेट खेले जाने से हेड कोच राहुल द्रविड़ पर दबाव बढ़ रहा है, ऐसे में तीनों फॉर्मेट को मैनेज करना उन्हें मुश्किल हो रहा है। इस समस्या का हल बोर्ड कोचिंग रोल को बांटकर निकालना चाहता है। बीसीसीआई टी20 के स्तर में और अधिक सुधार के लिए इसकी जिम्मेदारी टी20 विजेता कप्तान एमएस धोनी को सौंप सकता है। अगले महीने होने वाली एपेक्स काउंसिल की बैठक में इस पर विचार किया जा सकता है। 

publive-image

अनुभव का लाभ मिलेगा

पिछले साल यूएई में खेले गए टी20 विश्वकप 2021 में धोनी भारतीय टीम के साथ थे। लेकिन उस समय हेड कोच रवि शास्त्री थे, वहीं धोनी मेंटॉर के तौर पर टीम से जुड़े थे। लेकिन तब रिजल्ट भारत के पक्ष में नहीं रहा था। शुरुआती मुकाबलों में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से हार के बाद टीम इंडिया टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। बीसीसीआई के मुताबिक अगर धोनी को कोई बड़ा रोल दिया जाता है तो यह टीम इंडिया के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। टीम को उनके अनुभव का काफी लाभ मिल सकता है। धोनी अपनी कप्तानी में भारत को दो विश्वकप जिता चुके हैं। 

publive-image

2023 में ले सकते संन्यास

रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी अगले साल आईपीएल से संन्यास ले सकते हैं। माही ने भी एक समारोह के दौरान कहा था कि वह अपना आखिरी मैच चेन्नई के मैदान पर खेलना चाहते हैं। साल 2020-21 में आईपीएल यूएई में खेला गया, वहीं 2020 में मुंबई और पुणे के मैदानों पर खेला गया। आईपीएल का 16वां सीजन होम-अवे फॉर्मेट में खेला जाएगा। ऐसे में धोनी को अपने घरेलू मैदान पर भी मैच खेलने का मौका मिलेगा। 

ये भी पढ़ें: FIFA World Cup 2022: टी20 विश्वकप की तुलना में 27 गुना ज्यादा है फुटबॉल विश्वकप की प्राइस मनी, जानें विजेता टीम को मिलेंगे कितने करोड़

Latest Stories