शोएब मलिक और सानिया मिर्जा के बीच अलगाव की खबरें? सोशल मीडिया पर शादी टूटने की चर्चा

भारत और पाकिस्तान का मुकाबला हमेशा से ही दोनों देशों के क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास रहा है। जब भी यह दोनों चिर प्रतिद्वंदी देश आमने-सामने होते हैं फैंस की धड़कने रुक जाती हैं।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
शोएब मलिक और सानिया मिर्जा के बीच अलगाव की खबरें? सोशल मीडिया पर शादी टूटने की चर्चा

Shoaib Malik, Sania Mirza: भारत और पाकिस्तान का मुकाबला हमेशा से ही दोनों देशों के क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास रहा है। जब भी यह दोनों चिर प्रतिद्वंदी देश आमने-सामने होते हैं फैंस की धड़कने रुक जाती हैं। कई ऐसे पाकिस्तानी खिलाड़ी हैं जिन्होंने भारतीय महिलाओं से शादी रचाई है। इनमें हसन अली और शामिया आरजू, शोएब मलिक और सानिया मिर्जा, जहीर अब्‍बास और रीता लूथरा मोहसिन खान और रीना रॉय आदि जोड़ियां शामिल हैं। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर शोएब और टेनिस खिलाड़ी सानिया के अलगाव की खबरें छाई हुई हैं। 

सोशल मीडिया पर अफवाह

दरअसल भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने हाल ही में अपने इंस्टग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की। इसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'वो पल जो मुझे सबसे मुश्किल दिनों में ले जाते हैं।' तस्वीर में टेनिस खिलाड़ी अपने बेटे इजहान के साथ नजर आ रही हैं। इजहान उनकी नाक पर किस कर रहे हैं। इससे पहले सानिया ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की थी। इसमें उन्होंने लिखा था, टूटे हुए दिल कहां जाते हैं? इसके बाद सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया था। हालांकि सानिया-शोएब की तरह से अभी तक इस मसले पर कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। 

 

बर्थडे सेलिब्रेट किया था

कुछ दिनों पहले ही सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने हाल ही अपने बेटे बर्थडे सेलिब्रेट किया था। शोएब मलिक ने इसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। लेकिन सानिया मिर्जा ने कोई भी तस्वीर शेयर नहीं की थी। ऐसे में सोशल मीडिया पर कई तरह के कयास लगाए जाने लगे। पाकिस्तान के एक टॉक शो में हाल ही में शोएब से सानिया की टेनिस एकेडमी के बारे में पूछा गया था। इस पर उन्होंने कहा था कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। 12 अप्रैल 2010 को हैदराबाद में एक पारंपरिक समारोह में शोएब मलिक और सानिया शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के दस साल बाद उनके बेटे इजहान का जन्म हुआ था।

 

ये भी पढ़ें: T20 WC 2022: फाइनल में फिर होगा भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला! सुपर-12 के बाद ये बना समीकरण

Latest Stories