T20 World Cup: सुपर-12 में क्वालिफ़ाई करने के बाद इमोशनल हुए क्रेग इरविन और सिकंदर रजा, कहा...

जिम्बाब्वे ने ग्रुप B को टॉप करते हुए सुपर 12 के लिए टिकट कटा लिया है। जिम्बाब्वे अब भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड्स के साथ ग्रुप 2 में शामिल हो गई है। जिम्बाब्वे ने टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के अंतिम क्वालिफ़ाइंग मुकाबले में स्कॉटलैंड को 5 विकेट से हरा दिया।  जिम्बाब्वे के लिए कप्तान क्रेग इरविन और सिकंदर रज़ा ने शानदार प्रदर्शन किया। इस मैच में सिकंदर रजा को उनके शानदार ऑल राउंड खेल के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के बाद प्रजेंटेशन के दौरान इरविन और सिकंदर रजा ने अपने विच

author-image
By puneet sharma
New Update
T20 World Cup: सुपर-12 में क्वालिफ़ाई करने के बाद इमोशनल हुए क्रेग इरविन और सिकंदर रजा, कहा...

जिम्बाब्वे ने ग्रुप B को टॉप करते हुए सुपर 12 के लिए टिकट कटा लिया है। जिम्बाब्वे अब भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड्स के साथ ग्रुप 2 में शामिल हो गई है। जिम्बाब्वे ने टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के अंतिम क्वालिफ़ाइंग मुकाबले में स्कॉटलैंड को 5 विकेट से हरा दिया। 

जिम्बाब्वे के लिए कप्तान क्रेग इरविन और सिकंदर रज़ा ने शानदार प्रदर्शन किया। इस मैच में सिकंदर रजा को उनके शानदार ऑल राउंड खेल के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के बाद प्रजेंटेशन के दौरान इरविन और सिकंदर रजा ने अपने विचार व्यक्त किए। 

क्वालिफ़ाई करने के बाद कप्तान क्रेग इरविन ने क्या कहा 

publive-image

क्रेग इरविन इस जीत के बाद गदगद नजर आए। इरविन ने भावुक होते हुए कहा कि "मुझे नहीं लगता कि अपनी खुशी शब्दों में व्यक्त कर सकता हूँ। पिछले एक हफ्ते से पूरा देश हमारे साथ है, ये बहुत अद्भुत है। हमें सहयोग करने और हमारा उत्साहवर्धन के लिए उनका धन्यवाद। अब हम आगे की ओर देख रहे हैं, और हमें आगे भी उनके सहयोग की आवश्यकता होगी।"

मैन ऑफ द मैच रहे सिकंदर रजा ने क्या कहा    

publive-image

पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में चल रहे जिम्बाब्वे के ऑल राउंडर सिकंदर रज़ा भी टीम की इस कामयाबी के बाद भावुक हो गए। टीम के लिए इस बड़े लम्हे पर उनके इमोशन भी बाहर आ गए। उन्होंने इस मौके पर बोलते हुए कहा कि  "स्कॉटलैंड को भी इस चीज का श्रेय मिलना चाहिए, कि उन्होंने हमारे सामने कठिन चुनौती पेश की। उन्होंने हमारे खिलाफ पूरा संघर्ष किया।"

आगे रजा ने कहा कि "हमारे लिए ये बहुत भावुक क्षण है। मैंने इरविन से कहा कि आप मुझे भी 8-10 गेंदे खेलने के लिए दे दो। हमारे आउट होने के बाद हमारे दो युवा खिलाड़ियों ने अंत तक टिक कर हमारे लिए मैच खत्म किया। हमारे समर्थकों की संख्या भले ही कम हो, लेकिन उनके जोश और दीवानगी में कोई कमी नहीं है। फिर चाहें हम घर में खेल रहे हों, या बाहर खेल रहे हों।" 
 

Latest Stories