DC vs MI: दिल्ली की लगातार वापसी, मुंबई को 10 रन से हराया

अरुण जेटली स्टेडियम में शनिवार को मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या के टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के फैसले के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 10 रनों से हरा दिया।

New Update
r
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 10 रन से हराया। दिल्ली की यह 5वीं जीत है और वह प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने के लिए निडर होकर संघर्ष कर रही है।

दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 257 रन बनाए। दिल्ली का IPL के इतिहास में ये हाईएस्ट स्कोर है। इससे पहले 2011 में टीम ने पंजाब के खिलाफ 4 विकेट खोकर 231 रन बनाए थे। दिल्ली कैपिटल्स के लिए फ्रेजर मैकगर्क ने सर्वाधिक 84 रन बनाए। 

दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए धमाकेदार शुरुआत की। दिल्ली ने पावरप्ले में बिना विकेट गंवाए ही 92 रन बनाए। मुंबई को पहली सफलता पीयूष चावला ने दिलाई। उन्होंने फ्रेजर को आउट किया। फ्रेजर 27 गेंद में 84 रन की धमाकेदार पारी खेलकर आउट हुए। सलामी बल्लेबाज अभिषेक पोरेल 27 गेंद में 36 रन बनाकर आउट हुए। शाई होप 17 गेंद में 41 रन और कप्तान ऋषभ पंत 19 गेंद में 29 रन बनाकर आउट हुए। ट्रिस्टन स्टब्स 25 गेंद में 48 रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई इंडियंस की ओर से वुड, बुमराह, नबी और चावला ने 1-1 विकेट लिया। 

258 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम की शुरुआत अच्छी रही थी लेकिन पावरप्ले में ही टीम ने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे। रोहित शर्मा 8 और ईशान 20 रन बनाकर आउट हुए। सूर्यकुमार यादव ने 13 गेंद में 26 रन बनाए। कप्तान हार्दिक पांड्या 24 गेंद में 46 रन और नेहाल 4 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद नबी ने 4 गेंद में सात रन बनाए। 

तिलक वर्मा का कैमियो व्यर्थ गया क्योंकि युवा खिलाड़ी ने 32 गेंदों में 4 छक्के और 4 चौकों की मदद से 63 रन बनाए, लेकिन आखिरी ओवर में रन आउट होकर मुंबई इंडियंस के प्रशंसकों की उम्मीदें टूट गईं। फिर भी, तिलक ने अपनी टीम के लिए बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। दिल्ली कैपिटल्स ने लक्ष्य का बचाव करते हुए अपने बैक टू बैक मैच जीते और दोनों जीत उनके अपने घरेलू मैदान की है।

DC vs MI head to head

Mumbai
vs
Delhi
35
Matches Played
35
19
Won
16
247
Highest Score
257
-
No Result
-
92
Lowest Score
66

READ MORE HERE: 

SRH VS RCB हाइलाइट, RCB ने तोडा SRH का घमंड, पलट दिया पॉइंट्स टेबल

KKR VS PBKS FANTASY PREDICTION AND DREAM11 TEAM

VIRAT KOHLI ने RCB फैंस के लिए दिया ये खास मैसेज!

KKR VS PBKS PREVIEW: PBKS के लिए करो या मरो

Latest Stories