MI vs SRH: Cameron Green ने ठोका तूफानी शतक, युवी, डिविलियर्स सहित दिग्गजों ने सराहना की

IPL 2023 के लीग मैचों के आखिरी दिन MI vs SRH खेला गया। इस मैच को जीतकर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने प्ले ऑफ के लिए क्वालिफाई करने की अपनी आशाओं को जीवित रखा।  

image credit ipl/ bcci

image credit ipl/ bcci

New Update

IPL 2023 के लीग मैचों के आखिरी दिन भी प्ले ऑफ की स्थिति स्पष्ट नहीं है। प्ले ऑफ में जगह बनाने के लिए आखिरी स्थान के लिए RCB और MI के बीच लड़ाई जारी है। 21 मई का पहला मैच MI vs SRH खेला गया। इस मैच को जीतकर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने प्ले ऑफ के लिए क्वालिफाई करने की अपनी आशाओं को जीवित रखा।  

इस मैच में मुंबई की जीत के सबसे बड़े हीरो कैमरून ग्रीन (Cameron Green) रहे। ग्रीन ने इस महत्वपूर्ण मैच को जिताने में अहम भूमिका निभाई। पहले उन्होंने 1 किफायती ओवर डाला और फिर आतिशी शतक ठोक दिया। कैमरून ग्रीन को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।   

ये भी पढ़ें: 'वह कामयाबी का भूखा और बहुत ही विनम्र है', LSG के कोच भी हुए रिंकू के फैन

ग्रीन की आतिशी सेंचुरी 

image credit ipl/ bcci

ग्रीन ने शानदार बल्लेबाजी का नमूना पेश करते हुए मात्र 47 गेंदों पर 100 रन जड़े। अपनी पारी में ग्रीन ने 212.77 की स्ट्राइक रेट के साथ 8 चौके और 8 छक्के जड़े। ये उनके आईपीएल करियर की पहली सेंचुरी है। उनकी पारी के दम पर मुंबई ने ये महत्वपूर्ण मैच 8 विकेट से अपने नाम किया।

ये भी पढ़ें: MS Dhoni ने खोला सुपर किंग्स की सफलता का राज, प्लेऑफ में पहुंचने के बाद बोले...

सोशल मीडिया पर छाए ग्रीन 

image credit ipl/ bcci

उनके शानदार शतक के बाद सोशल मीडिया पर काफी अच्छे रिएक्शन आ रहे हैं। लोग उनकी शतकीय पारी की खूब प्रशंसा कर रहे हैं।  

ये भी पढ़ें: कौन हैं IPL में धमाल मचाने वाले Vivrant Sharma, कैसा है अब तक का करियर रिकॉर्ड

#mumbai indians #IPL 2023 #cameron green #MI Vs SRH
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe