कौन हैं IPL में धमाल मचाने वाले Vivrant Sharma, कैसा है अब तक का करियर रिकॉर्ड

हैदराबाद के लिए मयंक अग्रवाल और विवरांत शर्मा (Vivrant Sharma) ने शतकीय साझेदारी निभाकर अच्छे स्कोर की नींव रखी। पहली बार बल्लेबाजी करने उतरे विवरांत ने शानदार फिफ्टी जड़ी।

New Update
image credit ipl/ bcci

image credit ipl/ bcci

IPL 2023 के प्ले ऑफ में जगह बनाने के लिए आखिरी स्थान के लिए जद्दोजहद जारी है। गुजरात टाइटन्स, चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंटस पहले ही प्ले ऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं। अब आखिरी स्थान के लिए आरसीबी, एमआई और आरआर में जंग है। इसी कड़ी में मुंबई की भिड़ंत SRH के साथ चल रही है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए SRH ने 200 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया।  
 
हैदराबाद के लिए दोनों ओपनरों मयंक अग्रवाल और विवरांत शर्मा (Vivrant Sharma) ने शतकीय साझेदारी निभाकर अच्छे स्कोर की नींव रखी। पहली बार बल्लेबाजी करने उतरे विवरांत ने शानदार फिफ्टी जड़ी। मुंबई इंडियंस के खिलाफ विवरांत शर्मा 14वें ओवर में आकाश मधवाल की गेंद पर आउट हुए। आउट होने से पहले विवरांत ने 69 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 47 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके और 2 छक्के जड़े।  

ये भी पढ़ें: 'वह कामयाबी का भूखा और बहुत ही विनम्र है', LSG के कोच भी हुए रिंकू के फैन

कौन है विवरांत शर्मा 

image credit ipl/ bcci

क्रिकेटर विवरांत शर्मा जम्मू के एक खिलाड़ी है, जिनका IPL 2023 पहला ही सीजन है। विवरांत शर्मा का जन्म 30 अक्टूबर 1999 को हुआ था। वो एक बैटिंग ऑलराउंडर हैं। वो बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और दाएं हाथ से लेग स्पिन भी करते हैं। विवरांत शर्मा IPL में खेलने वाले जम्मू-कश्मीर के पांचवें खिलाड़ी हैं। उनसे पहले अब्दुल समद, उमरान मलिक, आर सलाम और परवेज रसूल IPL में खेल चुके हैं।

ये भी पढ़ें: Qualifier 1 में होगी हार्दिक और धोनी की टक्कर, इस दिन खेला जाएगा मुकाबला

IPL ऑक्शन से हुए थे चर्चित 

 #IPL2023  #CricketTwitter

विवरांत का नाम पहली बार चर्चा में तब आया, जब उन पर IPL ऑक्शन में बड़ी बोली लगाई गई।  विवरांत शर्मा (Vivrant Sharma) पर आईपीएल 2023 के ऑक्शन में केकेआर की तरफ से सबसे पहले बोली लगाई गई थी। इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrise Hyderabad) ने सबसे बड़ी बोली लगाई और 2.60 करोड़ रुपये में उन्हें खरीद लिया। जबकि विवरांत शर्मा का बेस प्राइस केवल 20 लाख रुपये थी। 

ये भी पढ़ें:IPL 2023: DC vs CSK मैच में क्यों नहीं मिली रेसलर्स को एंट्री, क्या है ये पूरा विवादित मामला

विवरांत का अब तक का करियर 

image credit ipl/ bcci

विवरांत शर्मा ने 2021 को अपना लिस्ट A डेब्यू किया था, वो पहली बार जम्मू-कश्मीर के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में खेले थे। इसके बाद 2021 में ही उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी हिस्सा लिया। विवरांत शर्मा ने लिस्ट A में अभी तक 14 मुकाबलों में 519 रन बनाए हैं, तो वहीं 9 टी20 मुकाबलों में उन्होंने 191 रन रन बनाने के अलावा 6 विकेट भी झटके हैं। IPL में उन्होंने अब तक 3 मैच खेले हैं, इसमें उन्होंने एक बार बल्लेबाजी करते हुए 69 रन बनाए हैं। 

Latest Stories