वानखेड़े स्टेडियम में आया Yashasvi Jaiswal का तूफान, लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज आईपीएल 2023 का 42वां मुकाबला खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले जा रहे इस मैच में RR ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 212 रन बनाए।

Yashasvi Jaiswal

Yashasvi Jaiswal: Image Credit IPL/BCCI

New Update

Mumbai Indians vs Rajasthan Royals, MI vs RR, Yashasvi Jaiswal: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज आईपीएल 2023 का 42वां मुकाबला खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले जा रहे इस मैच में RR ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 212 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल ने शानदार शतक लगाया। उन्होंने 62 गेंदों पर 124 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 16 चौके और 8 छक्के निकले। इसके साथ ही जायसवाल ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।

IPL में अनकैप्ड खिलाड़ियों द्वारा सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर

124 - यशस्वी जायसवाल (राजस्थान) बनाम मुंबई, मुंबई, आज

120* - पॉल वाल्थाटी (पंजाब) बनाम चेन्नई, मोहाली, 2011

115 - शॉन मार्श (पंजाब) बनाम राजस्थान, मोहाली, 2008

114* - मनीष पांडे (बैंगलोर) बनाम डेक्कन चार्जर्स, सेंचुरियन, 2009

सबसे कम उम्र में IPL शतक लगाने वाले खिलाड़ी

19 साल, 253 दिन - मनीष पांडे (आरसीबी) बनाम डेक्कन चार्जर्स, सेंचुरियन, 2009

20 साल, 218 दिन - ऋषभ पंत (दिल्ली) बनाम हैदराबाद, दिल्ली, 2018

20 वर्ष, 289 दिन - देवदत्त पडिक्कल (बैंगलोर) बनाम राजस्थान, मुंबई, 2021

21 वर्ष, 123 दिन - यशस्वी जायसवाल (राजस्थान) बनाम मुंबई, मुंबई, आज

22 साल, 151 दिन - संजू सैमसन (दिल्ली) बनाम राइजिंग पुणे, पुणे, 2017

राजस्थान के लिए उच्चतम व्यक्तिगत स्कोर

124 - यशस्वी जायसवाल बनाम मुंबई, मुंबई, आज

124 - जोस बटलर बनाम हैदराबाद, दिल्ली, 2021

119 - संजू सैमसन बनाम पंजाब, मुंबई, 2021

116 - जोस बटलर बनाम दिल्ली, मुंबई, 2022

जायसवाल की पिछली चार पारियां 

आईपीएल 2023 में जायसवाल का बल्ला एक से बढ़कर एक पारियां खेल रहा है। उन्होंने अब तक 9 मैच की 9 पारियों में 428 रन बनाए हैं। वह टूर्नामेंट में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। पिछली चार पारियों में उन्होंने 292 रन बनाए हैं। आज से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उन्होंने 77 रन, आरसीबी के खिलाफ 47 रन और लखनऊ के खिलाफ 44 रन बनाए थे।

124(62) बनाम मुंबई, मुंबई, आज

77(43) बनाम चेन्नई, जयपुर

47 (37) बनाम आरसीबी, बैंगलोर

44(35) बनाम लखनऊ, जयपुर

ये भी पढ़ें: CSK vs PBKS: बस 4 गेंदों में MS Dhoni ने लूट ली महफिल, 325 के तूफानी स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी

ये भी पढ़ें: ऐसी दीवानगी... माही पर जान न्योछावर करने को तैयार है यह जबरा फैन, ख्वाहिश- सालों खेलें MS Dhoni

#Yashasvi Jaiswal #MI Vs RR #Mumbai Indians vs Rajasthan Royals
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe