Wimbledon 2023 ये हैं खिताब के दावेदार, Djokovic के अलावा इनका दावा भी मजबूत

नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) एक बार फिर इस खिताब के सबसे बड़े दावेदार हैं। जोकोविच के लिए फिर से एक बार से चैम्पियन बनने का शानदार मौका है। तो वहीं कुछ और खिलाड़ियों की दावेदारी भी मजबूत रहेगी। 

author-image
By Puneet Sharma
New Update
image credit wimbledon

image credit wimbledon

साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम (Grand Slam) विम्बल्डन (Wimbledon) की शुरुआत आज 3 जुलाई सोमवार से हो रही है। पुरुष वर्ग के सिंगल में अगर इस बार के दावेदारों की बात करें तो दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) एक बार फिर इस खिताब के सबसे बड़े दावेदार हैं। जोकोविच के लिए फिर से एक बार से चैम्पियन बनने का शानदार मौका है। तो वहीं कुछ और खिलाड़ियों की दावेदारी भी मजबूत रहेगी। 

ये भी पढ़ेंः Test Cricket की 1 पारी में 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज, लिस्ट में एक भारतीय भी है शामिल

ये हैं खिताब के 5 बड़े दावेदार -

Roland Garros Twitter

जोकोविच के अलावा टॉप सीड कार्लोस अलकाराज, स्टेफानोस सितसिपास और डेनिल मेदवेदेव का भी दावा मजबूत नजर आ रहा है। इसके अतिरिक्त अन्य दावेदारों की बात करें तो रैंकिंग में भले ही जेनिक सिनर उतने बड़े दावेदार न नजर आ रहे हों, लेकिन इसके अंदर खिताब जीतने की पूरी क्षमता है। अगर ये खिलाड़ी अपनी क्षमता के अनुरूप खेले तो ये भी इस बार विजेता बन कर उभर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः West Indies WC Qualifying में हारकर हुआ बाहर, सोशल मीडिया पर आई रिएक्शन की बाढ़

1 - नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic)

image credit wimbledon

नोवाक जोकोविच इस समय शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने इस साल खेले गए दोनों ग्रैंड स्लैम अपने नाम किए हैं। इसके अलावा वो विम्बल्डन में डिफेंडिंग चैम्पियन भी हैं। जोकोविच ने निक किर्गियोस को 4-6, 6-3, 6-4, 7-6 (7-3) से हराकर पिछले साल ये खिताब 7वीं बार अपने नाम किया था। अब तक अपने करियर में वो 23 ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके हैं। इस बार जोकोविच अपना 24वां खिताब जीतना चाहेंगे। 

जोकोविच ने अपने करियर में अब तक आस्ट्रेलियन ओपन खिताब 10 बार (2008, 2011, 2012, 2013, 2015, 2016, 2019, 2020, 2021, 2023) में जीता है। जबकि जोकोविच ने फ्रेंच ओपन खिताब 3 बार (2016, 2021, 2023) में जीता है। वहीं विम्बल्डन जोकोविच ने 7 बार (2011, 2014, 2015, 2018, 2019, 2021, 2022) में जीता है। इसके अलावा उन्होंने यूएस ओपन खिताब 3 बार (2011, 2015, 2018) में जीता है। इसलिए उनके दावे को सबसे मजबूत माना जा रहा है। 

ये भी पढ़ेंःअगरकर और वॉटसन ने छोड़ा DC का साथ, ये है Ajit Agarkar के इस्तीफे की वजह

2 - कार्लोस अलकाराज (Carlos Alcaraz)

image credit google

टॉप सीड कार्लोस अलकाराज स्पेन की नई पहचान बनकर उभरे हैं। रैंकिंग में नंबर 1 कार्लोस अलकाराज भी इस बार विम्बल्डन खिताब के दावेदार हैं। 20 साल के कार्लोस को भविष्य के बड़े स्टार के रूप में देखा जा रहा है। राफेल नडाल की अनुपस्थिति की वजह से उनको इस प्रतियोगिता में लाभ मिल सकता है। वो पिछले साल साल विम्बलडन में चौथे दौर में पहुँचने में सफल रहे थे। 

हालांकि टॉप सीड अलकाराज ने अब तक अपने करियर में सिर्फ 1 ग्रैंड स्लैम ही जीता है। जब सर्वोच्च वरीयता प्राप्त कार्लोस अलकाराज पिछले साल अमेरिकी ओपन का खिताब जीतने में सफल रहे थे। लेकिन इस बार उनके दावे को खारिज नहीं किया जा सकता। खासकर अगर उन्होंने जोकोविच से पार पा लिया तो खिताब जीतने से रोकना मुश्किल होगा।  

ये भी पढ़ेंः भारत को 2 World Cup जिताने वाले भज्जी को, किस बात का ताउम्र रहेगा मलाल

3 - डेनिल मेदवेदेव (Daniil Medvedev)

image credit google

रूस के डेनिल मेदवेदेव भी इस बार ट्रॉफी के दावेदारों में शामिल हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण पिछले साल उन्हें विम्बल्डन में भाग नहीं लेने नहीं दिया गया था। लेकिन इस बार वो अपनी मजबूत दावेदारी पेश करेंगे।  2021 में मेदवेदेव यूएस ओपन चैम्पियन बने थे। 

तब उन्होंने जोकोविच को 6–4, 6–4, 6–4 से हराकर खिताब अपने नाम किया था। इसके अलावा मेदवेदेव 2021 और 2022 में ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंचे थे, लेकिन उन्हें दोनों बार हारकर उपविजेता बन कर संतोष करना पड़ा था। अनुभवी मेदवेदेव का दावा इस बार भी मजबूत है। 

ये भी पढ़ेंः Dream 11 होगी Team India की नई प्रायोजक, BCCI ने घोषणा कर जानकारी दी

4 - स्टेफानोस सितसिपास (Stefanos Tsitsipas)

image credit google

यूनान (ग्रीस) के स्टेफानोस सितसिपास भी विम्बल्डन खिताब के दावेदारों में शामिल हैं। राफा और किर्गियोस की अनुपस्थिति का उनको भी लाभ मिल सकता है। पिछले साल विम्बल्डन के तीसरे दौर तक का सफर उन्होंने तय किया था, जहाँ उन्हें विम्बल्डन उपविजेता निक किर्गियोस के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। 

स्टेफानोस सितसिपास ने इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन में फाइनल तक का सफर तय किया था। वो फाइनल में हारने के कारण रनर अप रहे थे। इसके अलावा सितसिपास ने 2021 में फ्रेंच ओपन का फाइनल खेला भी था, लेकिन उन्हें वहां भी उपविजेता बनकर ही संतोष करना पड़ा था। इसके अतिरिक्त वो 2020 के ओलम्पिक में तीसरे दौर में पहुँचने में भी सफल रहे थे। सन 2021 में उन्होंने मास्टर्स 1000 चैम्पियन भी जीती थी।

ये भी पढ़ेंः Test Cricket की 1 पारी में 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज, लिस्ट में एक भारतीय भी है शामिल

5 - जैनिक सिनर (Jannik Sinner)

image credit google

इटली के 21 साल के जैनिक सिनर भी इस बार के दावेदारों में शामिल हैं। हालांकि 8वीं सीड जैनिक सिनर ने अब तक अपने करियर में कोई खिताब नहीं जीता है। अपने करियर में अब तक वो केवल केवल सभी ग्रैंड स्लैम के क्वार्टर फाइनल तक ही पहुंचने में ही सफल रहे हैं। इसमें 3 बार तो उन्होंने पिछली साल क्वार्टर फाइनल खेले थे। 

इनमें ऑस्ट्रेलियन ओपन, विम्बल्डन  और यूएस ओपन शामिल हैं। जबकि फ्रेंच ओपन में वो 2020 में क्वार्टर फाइनल में पहुंचे थे। सिनर को अब काफी अनुभव भी मिल चुका है और अगर वो अपनी क्षमता के अनुरूप खेले, तो उनमें चैम्पियन बनने का माद्दा है। वो इस बार चैम्पियन बनने का पूरा प्रयास करेंगे।  

Latest Stories