कौन हैं Rinku Singh की बहन नेहा सिंह? यूट्यूब पर हासिल किया बड़ा कीर्तिमान; खूबसूरती में किसी से कम नहीं

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह इस वक्त फैंस के चहेते बने हुए हैं। भारत के लिए 2023 में डेब्यू करने के बाद रिंकू सिंह अब टी20 क्रिकेट में एक मजबूत फिनिशर बन चुके हैं। जिन्होंने अब तक भारत के लिए कई मैचों में जीत में खास योगदान दिया है।
रिंकू सिंह (Rinku Singh) इस वक्त चर्चा का केन्द्र इसलिए बने हुए हैं क्योंकि हाल ही में उन्होंने अपने जीवन की दूसरी पारी की शुरुआत कर ली है। यानी पिछले ही दिनों वो समाजवादी पार्टी की मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज के साथ सगाई के बंधन में बंध गए हैं और इसी साल वो शादी करने जा रहे हैं।
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज के एंगेजमेंट सेरेमनी में कई लोगों ने शिरकत की थी। इसमें एक चेहरा ऐसा था जिसने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। वो रिंकू सिंह की बहन नेहा सिंह थी। नेहा सिंह इस सेरेमनी के दौरान बहुत ही खूबसूरत ड्रेस में अपने भैया और होने वाली भाभी के साथ नजर आयी थी।
इसके बाद से फैंस जानने चाहते हैं कि आखिर रिंकू सिंह की बहन नेहा सिंह कौन है? रिंकू सिंह की बहन को अपने एक खास मौके पर अपने परिवार के साथ केक काटते हुए भी देखा गया था। तो चलिए जानते हैं कौन हैं रिंकू सिंह की बहन नेहा सिंह?
नेहा सिंह एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर है। वो अक्सर ही सोशल मीडिया पर छायी रहती है। नेहा सिंह यू-ट्यूब पर वीडियो बनाने के साथ ही अपने सोशल मीड़िया के बाकी प्लेटफॉर्म पर भी एक्टिव नजर आती है। नेहा सिंह को यू-ट्यूब पर खास पहचान मिल गई है। इसी वजह से उन्हें यू-ट्यूब से सिल्वर प्ले बटन भी मिल चुका है। इसी खास मौके को लेकर उन्होंने केक काटा था।
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से नाता रखने वाले रिंकू सिंह (Rinku Singh) की बहन नेहा सिंह बहुत ही खूबसूरत और स्टाइलिश नजर आती है। वो सोशल मीडिया इंफ्यूएंसर होने के साथ ही कंटेट क्रिएटर भी है। रिंकू सिंह के करियर में नेहा सिंह का भी खास योगदान माना जाता है। वहीं नेहा सिंह के यू-ट्यूब पर एक लाख सब्सक्राइबर्स होने के लिए रिंकू सिंह की भी खास भूमिका रही है। क्योंकि रिंकू लगातार अपनी बहन के चैनल को लेकर फैंस से अपील करते रहते हैं।