भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पेरिस ओलिंपिक 2024 में शानदार प्रदर्शन किया है। भारतीय टीम ने अपने ग्रुप में दुसरे स्थान पर फिनिश करते हुए शानदार तरीके से क्वाटरफाइनल में अपनी जगह पक्की की है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि भारतीय टीम इस ओलिंपिक में एक पदक दिलवाने की पूरी कोशिश करेगी।
भारतीय टीम ग्रुप बी में बेल्जियम, ऑस्ट्रेलिया और अर्जेंटीना जैसी टीमो के साथ ग्रुप में थी। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि बेल्जियम ने पिछला गोल्ड जीता था वही ऑस्ट्रेलिया के नाम सिल्वर मेडल आया था। हालाँकि भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 में से 3 मुकाबले जीत और एक ड्रा करके दुसरे स्थान पर फिनिश करके कड़ी दावेदारी पेश की है।
Harmanpreet Singh का पदक को लेकर बड़ा दावा
भारतीय टीम क्वाटरफाइनल में क्वालीफाई कर चुकी है जहाँ क्वाटरफाइनल में उनका सामना इंग्लैंड से होने वाला है। टोक्यो ओलिंपिक 2020 में बभी भारत का सामना इंग्लैंड से ही हुआ था जिन्हें हराकर भारत ने 41 सालो के बाद सेमी फाइनल में अपनी जगह बनाई थी।
हरमनप्रीत सिंह ने इस फाइनल से अपने पहले बोला कि वो भारत को हॉकी में 9वां गोल्ड मेडल दिलवाएंगे। उन्होंने अपने बयान में कहा "हम इसी की तलाश में हैं - भारत को नौवां (हॉकी) स्वर्ण दिलाना। हम उस स्वर्ण पदक को जीतने के लिए अपना सब कुछ दे रहे हैं।" मुख्य टूर्नामेंट अब शुरू हो रहा है, इसलिए क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल, ये मैच बहुत महत्वपूर्ण हैं इसलिए हम अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहते हैं।"
भारत ने अंतिम मुकाबले में रचा इतिहास
भारतीय हॉकी टीम ने अंतिम ग्रुप मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को मात देकर इतिहास रच दिया है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को ओलिंपिक में 1972 के बाद पहली बार हराया है। भारत ने ये मुकाबला 3-2 से अपने नाम किया था जिसमे एक बार और हरमनप्रीत सिंह ने गोल किया था।
READ MORE HERE:
IND vs SL: भारत को जीत के लिए चाहिए 231 रन, पहली पारी की हाईलाइट
Indian Archery: कांस्य पदक जीतने से चुकी Dhiraj-Ankita की जोड़ी, अमेरिका से हारा मुकाबला
Champions Trophy budget: पीसीबी को आईसीसी ने दिए कितने पैसे, रिपोर्ट पढ़े!
Rohit Sharma ने रचा इतिहास, ओपनर के तौर पर कीर्तिमान किया अपने नाम
खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट,क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।