155.8 KMPH 😱 रफ्तार का नया सौदागर, डाली IPL 2024 की सबसे तेज गेंद

21 साल की उम्र में अपना पहला मुकाबला खेल रहे मयंक ने IPL 2024 की सबसे तेज गेंद (IPL 2024 Fastest Ball) डालकर अपने नाम का डंका बजाया है. उन्होंने 155.8 KM/H की रफ्तार हासिल करते हुए नांद्रे बर्गर को पीछे छोड़ा है.

mayank
New Update

लखनऊ सुपर जायंट्स के Mayank Yadav ने आईपीएल 2024 में अपने डेब्यू पर ही ऐसा कमाल दिखाया जिसने पूरी दुनिया को हैरान किया है. मात्र 21 साल की उम्र में अपना पहला मुकाबला खेल रहे मयंक ने IPL 2024 की सबसे तेज गेंद (IPL 2024 Fastest Ball) डालकर अपने नाम का डंका बजाया है. उन्होंने 155.8 KM/H की रफ्तार हासिल करते हुए नांद्रे बर्गर को पीछे छोड़ा है. बर्गर ने इससे पहले इस सीजन में 153 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली थी. पर LSG और भारत के इस नए रफ्तार के सौदागर ने अपनी रफ्तार से शिखर धवन और जॉनी बेयरेस्टो जैसे अनुभवी बल्लेबाजों के पसीने छुड़ा दिए.



रफ्तार और कंट्रोल के साथ की गेंदबाजी 

मयंक यादव की गेंदबाजी की खासियत सिर्फ उनकी रफ्तार नहीं थी बल्कि इस दौरान उन्होंने अपने लाइन और लेंथ पर भी गजब का नियंत्रण दिखाया. यही वजह रही की 100 से ज्यादा की पार्टनरशिप कर चुके धवन और बेयरेस्टो भी उनकी गेंदबाजी के सामने बेबस नजर आए. मयंक ऐसे समय में गेंदबाजी करने आए जब पंजाब के दोनों ओपनर तेजी से रन बनाए जा रहे थे. लेकिन Mayank Yadav ने अपनी खूंखार गेंदबाजी से किंग्स की बैटिंग पर ऐसी लगाम लगाई कि यहां से पूरा मुकाबला पलट गया. दिल्ली के इस युवा गेंदबाज ने लगातार डेढ़ सौ किमी की रफ्तार से गेंदें फेंकी. उनकी सबसे धीमी गेंद भी 139 किलोमीटर की रफ्तार वाली थी. मयंक यादव ने अपने चार ओवर के स्पेल में केवल 27 रन खर्चे, और 3 बड़े विकेट हासिल किए. इस दौरान उन्होंने 18 बार 148 किमी प्रति घन्टे से ज्यादा की रफ्तार पकड़ी.

Mayank ने पंजाब की लगाई लंका 

मयंक ने अपने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर 150 किलोमीटर की स्पीड से बेयरस्टो को चारो खाने चित किया. इस गेंद पर Bairstow को हवा नहीं लगी और विकेट के पीछे जितेश शर्मा ने इसको कलेक्ट किया. और फिर अपने पहले ही ओवर में चौथी गेंद पर Bairstow को पवेलियन भेज कर मयंक यादव ने एक बड़ी साझेदारी तोड़ दी. 

इसके बाद अपने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर Mayank ने आईपीएल 2024 की सबसे तेज गेंद डाली. शिखर धवन जैसा अनुभवी बल्लेबाज को भी इस रफ्तार ने पूरी तरह से हिला कर रख दिया. वही इसी ओवर में तीसरी गेंद पर प्रभसिमरन को भी बाहर का रास्ता दिखाया.

Mayank Yadav ने फिर जितेश शर्मा जैसे इंडिया प्लेयर को भी दो लगातार बाउंसर से बैकफुट पर धकेल दिया. और एक खतरनाक शॉर्ट बॉल से ही जितेश को भी अपना शिकार बनाया.

बता दे मयंक यादव 10 T20 और 17 लिस्ट है मैच में खेल चुके हैं जहां उन्होंने 46 विकेट हासिल किया है. Lsg ने 2022 में मयंक को 20 लाख की बेस प्राइस पर खरीदा था लेकिन 2023 से पहले वह इंजर्ड हो गए थे और उन्हें अर्पित गुलेरिया ने रिप्लेस किया था.





READ MORE HERE



MI TEAM में पड़ी दरार - ROHIT VS HARDIK Fight l Ipl 2024



Riyan Parag-Avesh ने RR को जिताया हारा हुआ मैच, DC फिर फ्लॉप



PAKISTAN CRICKET का फिर CAPTAIN बनने जा रहे है BABAR! SHAHEEN OVER PCB



MI की लगातार दूसरी हार,कौन है हार के सबसे बड़े गुनहगार l MI vs SRH



#lsg #mayank yadav #ipl 2024 fastest ball #155.8 km/h
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe