14 Apr, 2026
BY: ShubhamvadaCSK vs KKR Head-to-Head Record
CSK vs KKR: आईपीएल 2026 का 22वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा।
ये मुकाबला मंगलवार, 14 अप्रैल को चेपॉक स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।
इस सीजन में दोनों ही टीमों का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। एक ओर अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली केकेआर टीम अभी तक जीत का खाता तक नहीं खोल पाई है।
वहीं दूसरी ओर ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को धूल चटाकर पहली जीत हासिल की। इससे पहले सीएसके 3 मैच लगातार हार गई थी।
इस मुकाबले में देखना होगा कि केकेआर अपनी जीत का खाता खोलती है या सीएसके के खाते में दूसरी जीत आती है?
उससे पहले केकेआर और सीएसके के बीच का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देख लेते हैं। साथ ही साथ ये भी जानते हैं कि इस रिकॉर्ड में किस टीम का पलड़ा भारी है?
सीएसके और केकेआर के बीच अभी तक आईपीएल में कुल 32 मुकाबले खेले गए हैं।
32 मुकाबलों में से चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 मैच में सफलता हासिल की है तो वहीं केकेआर ने 11 मुकाबले अपने नाम किए हैं।
सीएसके और केकेआर के बीच खेला गया 1 मैच रद्द भी हुआ है। यानी हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में CSK का पलड़ा KKR से कई गुना भारी है।