15 Apr, 2026

BY: Shubhamvada

RCB vs LSG: आरसीबी या लखनऊ, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी?

RCB vs LSG Head-to head record

RCB vs LSG: आईपीएल 2026 का 23वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा।

ये मैच बेंगलुरु के होम ग्राउंड एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में 15 अप्रैल को शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

इस सीजन में आरसीबी बतौर डिफेंडिग चैंपियन के रूप में खेल रही है। पॉइंट टेबल पर 6 अंक और +1.148 नेट रनरेट के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु तीसरे स्थान पर है।

तो वहीं दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स 4 अंक और -0.427 नेट रनरेट के साथ पॉइंट्स टेबल पर 7वें नंबर पर है।

अब बात करते हैं आरसीबी और एलएसजी के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की, जानें इस रिकॉर्ड में किस टीम का पलड़ा भारी है?

बेंगलुरु और लखनऊ के बीच अभी तक 6 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से 4 मैचों में आरसीबी ने जीत हासिल की है और 2 में लखनऊ में।

दोनों टीमों के बीच एक भी मुकाबला रद्द नहीं हुआ है यानी साफ तौर पर आरसीबी का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में पलड़ा भारी है।