BCCI ने 2023 में ही रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को ODI कप्तान बनाने पर विचार किया था। इस बारे में अभी बड़ा खुलासा हुआ है।
2023 में ही रोहित शर्मा से ODI कप्तानी छीनकर शुभमन गिल को देने वाली थी BCCI, हुआ बड़ा खुलासा!
Table of Contents
भारतीय क्रिकेट में कप्तानी को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। टीम इंडिया के उभरते सितारे शुभमन गिल को आज जिस तेजी से जिम्मेदारियां मिल रही हैं, वह किसी अचानक लिए गए फैसले का नतीजा नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गिल को भविष्य का कप्तान बनाने की सोच BCCI के दिमाग में काफी पहले से थी।
यहां तक कि साल 2023 में ही उन्हें रोहित शर्मा की जगह ODI कप्तान बनाने पर विचार किया गया था। दरअसल, शुभमन गिल की बल्लेबाजी उस साल नए मुकाम पर पहुंच चुकी थी। चाहे वनडे क्रिकेट में दोहरे शतक हों या टेस्ट में लगातार शतकों की बरसात गिल ने खुद को हर फॉर्मेट में स्थापित कर दिया था।
Shubman Gill बने T20I के उपकप्तान, जल्द संभाल सकते हैं तीनों फॉर्मेट
शुभमन गिल को हाल ही में टीम इंडिया का T20I उपकप्तान बनाया गया है। संकेत साफ हैं कि अगले साल T20 वर्ल्ड कप के बाद वह सूर्यकुमार यादव की जगह टी20 टीम की कमान संभाल सकते हैं। टेस्ट और ODI टीम के कप्तान के रूप में वह पहले ही अपनी जगह पक्की कर चुके हैं।
2023 में ही हो गई थी गिल के नाम पर चर्चा
पूर्व चयनकर्ता सलिल अंकोला ने खुलासा किया कि गिल को भविष्य का कप्तान बनाने पर विचार 2023 में ही शुरू हो गया था। गिल उस साल जबरदस्त फॉर्म में थे और वे शतक, दोहरे शतक, धमाकेदार पारियाखेल रहे थे।

कोला के मुताबिक “हम हमेशा सोचते थे कि गिल एक दिन कप्तान बनेंगे। 2023 में ही हमने उन्हें इस भूमिका के लिए संभावित विकल्प माना था।” उन्होंने बताया कि चयन समिति सिर्फ कोच और कप्तान ही नहीं बल्कि टीम के सीनियर खिलाड़ियों की राय भी लेती है और सभी का मानना था कि गिल भविष्य के लिए सही विकल्प हैं।
टेस्ट कप्तान बनते ही दिखाया नेतृत्व का दम
रोहित शर्मा के टेस्ट से संन्यास लेने के बाद गिल को जिम्मेदारी मिली और उन्होंने इसे बखूबी निभाया।
इंग्लैंड में खेले गए एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में गिल ने 756 रन, चार शतक और 75+ की औसत से धमाकेदार प्रदर्शन कर टीम को 2-2 की बराबरी दिलाई।
अंकोला ने दिया बड़ा बयान
सलिल अंकोला ने आगे कहा “यह सामूहिक निर्णय होता है। इंग्लैंड में उन्होंने दिखा दिया कि वह इस जिम्मेदारी के योग्य हैं। 750+ रन बनाना बताता है कि उनका मानसिक स्तर कितना मजबूत है।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि चाहे कितना भी अच्छा प्रदर्शन करो, आलोचना तो मिलती ही है। लेकिन गिल के खेल और नेतृत्व ने हर सवाल का जवाब मैदान पर दे दिया है।