Arshdeep Singh and Jasprit Bumrah: मैच खत्म होने के बाद जब तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह से पूछा गया कि क्या वो विराट कोहली के बाद अब जसप्रीत बुमराह के साथ भी रील बनाएंगे? इस पर उनका जो जवाब था उसने फैंस को हंसने पर मजबूर कर दिया।
विराट कोहली के बाद जसप्रीत बुमराह के साथ रील बनाएंगे अर्शदीप सिंह? दिया ऐसा जवाब... नहीं रुकेगी हंसी, VIDEO
Table of Contents
IND vs SA 1st T20I, Arshdeep Singh and Jasprit Bumrah: हार्दिक पांड्या के दमदार अर्द्धशतक और भारतीय गेंदबाजों की ताबड़तोड़ प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया ने कटक में 101 रनों की बड़ी जीत हासिल की। इस जीत के लिए हार्दिक पांड्या को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। जिन्होंने 59 रनों की नाबाद पारी के साथ डेविड मिलर का अहम विकेट चटकाया।
मैच खत्म होने के बाद जब तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह से पूछा गया कि क्या वो विराट कोहली के बाद अब जसप्रीत बुमराह के साथ भी रील बनाएंगे? इस पर उनका जो जवाब था उसने फैंस को हंसने पर मजबूर कर दिया।
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं Arshdeep Singh
वनडे सीरीज जीतने के बाद से अर्शदीप सिंह ने विराट कोहली के साथ एक रील बनाई थी। जो सोशल मीडिया पर पलक झपकते ही जमकर वायरल हुई। अर्शदीप सिंह के वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते हैं। फैंस इन वीडियोज पर काफी प्यार लुटाते हैं और उनपर तरह-तरह के रिएक्शन देते हैं।

बुमराह के साथ रील की बात पर क्या बोले Arshdeep Singh?
मैच खत्म होने के बाद से ब्रॉडकास्टर्स अर्शदीप सिंह के पास और पूछा कि जिस तरह से आपने विराट कोहली के साथ इंस्टाग्राम पर रील बनाई थी क्या उसी तरह से वो जसप्रीत बुमराह के 100 टी20 विकेट पूरा होने पर उनके साथ भी रील बनाएंगे? इसपर अर्शदीप कहते हैं, 'जस्सी भाई को अभी मेरे वीडियो में आने के लिए और विकेट लेने होंगे।'
विराट कोहली के साथ अर्शदीप की रील वायरल
अर्शदीप के इतना कहते ही उनके साथ ब्रॉडकास्टर्स भी ठहाके लगाने लगते हैं। अर्शदीप की कोहली के संग बनाई रील फैंस को बहुत पसंद आई थी। रील में अर्शदीप ने किंग कोहली से कहा था कि पाजी रन कम रह गए थे नहीं तो सेंचुरी पक्की थी। इसका जवाब देते हुए कोहली ने कहा तेज गेंदबाज से कहा था कि हम टॉस जीत गए थे नहीं तो ओस में तेरी भी सेंचुरी पक्की थी।
View this post on Instagram
आपको बता दें कि कोहली के साथ बनाई गई अर्शदीप की रील पर अब तक 128 मिलियन यानी 12.8 करोड़ से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं उनकी बाकी दूसरी रील्स देखी जाएं तो किसी पर भी 20 मिलियन से ज्यादा व्यूज नहीं है, लेकिन कोहली के साथ वाली वीडियो तो छा गई। व्यूज के साथ-साथ उस रील पर 8 मिलियन से ज्यादा लाइक हो चुके हैं।