NEP vs ITA: पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में उतरी इटली का धमाका, नेपाल को 10 विकेट से रौंदकर रचा इतिहास

NEP vs ITA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पहली बार खेल रही इटली ने इतिहास रचते हुए नेपाल को 10 विकेट से हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की और ग्रुप-सी की अंक तालिका में इंग्लैंड से ऊपर पहुंच गई।

iconPublished: 12 Feb 2026, 06:22 PM
iconUpdated: 12 Feb 2026, 06:41 PM

NEP vs ITA match highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इतिहास रचते हुए इटली की टीम ने ऐसा धमाका किया, जिसकी उम्मीद शायद ही किसी ने की थी। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए ग्रुप-सी के मुकाबले में पहली बार विश्व कप खेल रही इटली ने नेपाल को 10 विकेट से करारी शिकस्त देकर अपने अभियान की पहली जीत दर्ज की। मुकाबले से पहले नेपाल का पलड़ा भारी माना जा रहा था, लेकिन मैदान पर कहानी बिल्कुल उलट नजर आई।

नेपाल ने इंग्लैंड के खिलाफ पिछला मैच भले ही गंवाया था, लेकिन उनके प्रदर्शन ने सभी को प्रभावित किया था। वहीं इटली को कम आंकने की भूल नेपाल पर भारी पड़ गई। 124 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इटली ने 12.4 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए मैच अपने नाम कर लिया और टूर्नामेंट के इतिहास में यादगार जीत दर्ज की।

NEP vs ITA: गेंदबाजों ने बनाई नींव, ओपनिंग भाईयों ने किया काम तमाम

इटली के कप्तान हैरी मैनेंटी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया, जो पूरी तरह से सही साबित हुआ। इटली के गेंदबाजों ने अनुशासित गेंदबाजी करते हुए नेपाल को 123 रनों पर ही रोक दिया। विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे और नेपाल की टीम कभी भी बड़े स्कोर की ओर बढ़ती नहीं दिखी।

Anthony Mosca was quick off the blocks for Italy, Nepal vs Italy, T20 World Cup, Mumbai, February 12, 2026

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इटली की ओपनिंग जोड़ी जस्टिन मोस्का और एंथनी मोस्का ने मैच को पूरी तरह एकतरफा बना दिया। दोनों भाईयों ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नेपाल के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। जस्टिन मोस्का ने 44 गेंदों में 60 रन बनाए, जबकि एंथनी मोस्का ने 32 गेंदों पर 62 रनों की नाबाद पारी खेली। दोनों ने बिना विकेट गंवाए टीम को ऐतिहासिक जीत (NEP vs ITA) ) दिला दी।

NEP vs ITA: पहली जीत के साथ रचा इतिहास

पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में उतरी इटली की टीम की यह टूर्नामेंट इतिहास की पहली जीत (NEP vs ITA) है। खास बात यह रही कि इटली ने पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच में 10 विकेट से जीत हासिल की। वहीं नेपाल के लिए यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में दूसरी बार 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है, इससे पहले 2025 में वेस्टइंडीज ने उन्हें इसी अंतर से हराया था।

Rohit Paudel made 23 in 14 balls, Nepal vs Italy, T20 World Cup, Mumbai, February 12, 2026

फुटबॉल की दुनिया में चार बार विश्व कप जीतने वाली इटली की टीम अब क्रिकेट में भी अपनी पहचान मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ा चुकी है। इस जीत ने साफ कर दिया कि इटली अब सिर्फ भाग लेने नहीं, बल्कि मुकाबला करने आई है।

NEP vs ITA: प्वाइंट्स टेबल में इंग्लैंड से आगे निकली इटली

इस बड़ी जीत के साथ इटली की टीम ग्रुप-सी की अंक तालिका में इंग्लैंड से ऊपर पहुंच गई है। दो मैचों में एक जीत और एक हार के साथ इटली के अब दो अंक हो गए हैं, जबकि उनका नेट रनरेट भी बेहतर हुआ है। दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम अब समान अंकों के बावजूद चौथे स्थान पर खिसक गई है।

Read More: 6,6,6,6,6... मैदान पर आते ही दासुन शनाका ने की छक्के की बौछार, तूफानी अर्द्धशतक जड़ रच दिया इतिहास

अफगानिस्तान के खिलाड़ी को मैदान पर आपा खोना पड़ा भारी, ICC ने ठोका भारी जुर्माना

नामीबिया के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक शर्मा? इस खिलाड़ी के पास Playing XI में जगह बनाने का आखिरी मौका