Rohit Sharma: आईपीएल 2026 में कोलकाता नाईट राइडर्स की तरफ से खेलेंगे रोहित शर्मा? मुंबई इंडियंस ने तोड़ी चुप्पी

Rohit Sharma: आईपीएल 2026 से पहले रोहित शर्मा के केकेआर में जाने की खबरों पर मुंबई इंडियंस ने मजेदार अंदाज़ में जवाब दिया।

iconPublished: 30 Oct 2025, 09:39 PM
iconUpdated: 30 Oct 2025, 11:34 PM

आईपीएल 2026 सीजन से पहले रिटेन और ट्रेड की चर्चाएं तेज हो गई हैं, और इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को लेकर सोशल मीडिया पर बड़ी खबरें फैल गईं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि रोहित शर्मा अगले सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की जर्सी में नजर आ सकते हैं।

इन खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया, लेकिन अब मुंबई इंडियंस ने खुद इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों के बीच मुंबई इंडियंस ने एक ट्वीट कर सबको क्लियर मैसेज दे दिया।

मुंबई इंडियंस ने क्या पोस्ट किया

रोहित शर्मा के ट्रेड को लेकर चल रही चर्चा के बीच मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इन अफवाहों को खारिज किया। फ्रेंचाइजी ने अपने अंदाज़ में मजेदार जवाब देते हुए लिखा "सूर्य फिर से उगेगा ये तो कंफर्म है लेकिन नाइट (K)night मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है।" यानी साफ है कि रोहित शर्मा को लेकर ट्रेड की खबरें सिर्फ अटकलें थीं।

मुंबई इंडियंस ने Rohot Sharma को लेकर क्या संकेत दिया?

मुंबई के इस ट्वीट से यही माना जा रहा है कि फ्रेंचाइजी अपने सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी के साथ रिश्ता तोड़ने के मूड में नहीं है। 2011 में जब रोहित शर्मा मुंबई से जुड़े थे, तब से लेकर अब तक वह इस टीम का अहम चेहरा बने हुए हैं। इससे पहले वह डेक्कन चार्जर्स के लिए तीन सीजन खेल चुके थे।

IPL 2023: Rohit Sharma Praises Two Mumbai Indians Youngsters, Draws Comparisons With Jasprit Bumrah And Hardik Pandya | Cricket News

Rohit Sharma ने कितनी ट्रॉफी जिताई?

मुंबई इंडियंस के कप्तान रहते हुए रोहित शर्मा ने अपनी टीम को पांच बार आईपीएल चैंपियन बनाया, 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में। उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने वो निरंतरता दिखाई जो आईपीएल इतिहास में बहुत कम टीमों ने दिखाई है। हालांकि 2024 में फ्रेंचाइजी ने बड़ा फैसला लेते हुए हार्दिक पंड्या को नया कप्तान बनाया था।

आईपीएल में Rohit Sharma के आंकड़े

रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं। साल 2008 से अब तक खेले 272 मैचों में उन्होंने दो शतक और 42 अर्धशतक की मदद से 7046 रन बनाए हैं। यानी चाहे कप्तानी हो या बल्लेबाजी, रोहित का मुंबई इंडियंस से रिश्ता अब भी उतना ही मजबूत है, और फिलहाल, ‘नाइट’ की कहानी बस एक अफवाह ही लगती है।

Read more: IND vs AUS: अक्षर कुमार से रश्मिका मंदाना तक, बॉलीवुड स्टार्स ने महिला टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल के लिए दी बेस्ट विश

IND vs AUS: अक्षर कुमार से रश्मिका मंदाना तक, बॉलीवुड स्टार्स ने महिला टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल के लिए दी बेस्ट विश

Rishabh Pant: 3 महीने बाद मैदान पर लौटे ऋषभ पंत, विराट कोहली के जर्सी नंबर 18 में दिखे; जीत से किया आगाज