MI vs DC Winner Prediction: मुंबई और दिल्ली के बीच मुकाबले में किसकी होगी जीत? मैच से 1 दिन पहले जानिए सटीक भविष्यवाणी

MI vs DC Winning Prediction: मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 के प्लेऑफ की दौड़ में एक स्थान के लिए आपस में भिड़ने वाली हैं।

iconPublished: 20 May 2025, 09:35 PM

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 के प्लेऑफ की दौड़ में एक स्थान के लिए आपस में भिड़ने वाली हैं। 3 टीम इस सीजन के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है और इन दोनों ही टीमों से एक टीम चौथी टीम बनकर क्वालीफाई करने वाली हैं।

Suryakumar Yadav shares a light moment with Axar Patel after his dismissal, IPL 2025, Delhi, April 13, 2025

इन दोनों ही टीमों का आमना सामना 21 में को मुंबई के वानखेड़े के मैदान में होने वाला है जहां दोनों ही टीमों के लिए ये मुकाबला काफी ज्यादा अहम हैं। इस मुकाबले के बारे में बात की जाए तो दिल्ली कैपिटल्स की टीम पिछला मुकाबला गंवा कर आ रही हैं।

MI vs DC: हेड टू हेड रिकॉर्ड

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच हर बार रोमांचक मुकाबले खेले जाते है। दोनों ही टीमों के बीच आईपीएल के इतिहास में अभी तक 36 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें मुंबई का पलड़ा भारी लग रहा हैं। इन 36 मुकाबलों में मुंबई इंडियंस ने 20 मुकाबले जीते हैं। वही दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 16 मुकाबले जीते हैं।

MI vs DC: कौन जीतेगा मुकाबला?

इस मुकाबले में दोनों ही टीमो के ऊपर दबाव होने वाला है जहां प्लेऑफ में जाने के लिए दोनों ही टीमो को ये मुकाबला जीतने की जरुरत हैं। मुंबई इंडियंस की टीम इस वक़्त अंक तालिका में चौथे पायदान पर है, वहीं दिल्ली कैपिटल्स 5वें पायदान पर है।

इस मुकाबले में किस टीम का पलड़ा भारी है अगर इस बारे में बात की जाए तो हालिया फॉर्म और टीम के संतुलन को ध्यान में रखते हुए मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी नजर आ रहा हैं। मुंबई को मुकाबला अपने घर पर ही खेलने वाले है और वें इस मुकाबले को जीत सकते हैं।

MI vs DC: अंक तालिका में हाल

इस मुकाबले से पहले दोनों ही टीमों के अंक तालिका में हाल के बारे में बात की जाए तो मुंबई इंडियंस ने अभी तक 12 मुकाबले खेले है जिसमें 7 जीत के साथ वें चौथे पायदान पर हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 12 मुकाबलों में 6 जीते है और वें 5वें पायदान पर है।

Read more:

विराट कोहली ने भारत की टेस्ट टीम से लिया संन्यास, अब इंग्लैंड की रेड बॉल टीम में आएंगे नजर? चौंका देगी खबर

Follow Us Google News