IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 से नीलामी को लेकर साड़ी अफवाहें की खारिज; ऑक्शन से पहले दिया अपडेट

IPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 की नीलामी की तारीख सामने आ रही है जहां चेन्नई सुपर किंग्स ने इसी बीच रिटेंशन को लेकर अफवाहों को दूर किया है।

iconPublished: 10 Oct 2025, 11:16 PM
iconUpdated: 10 Oct 2025, 11:37 PM

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने IPL 2026 ऑक्शन से पहले कुछ बड़े नामों को रिलीज़ करने की खबरों को जोरदार तरीके से खारिज कर दिया। सोशल मीडिया पर शुक्रवार, 10 अक्टूबर को टीम की रिलीज़ लिस्ट वायरल होने के बाद CSK ने अपने आधिकारिक X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर फैंस और मीडिया को स्पष्ट संदेश दिया।

आईपीएल 2025 में CSK का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। टीम ने कुल 14 में से केवल 4 मैच जीते और 10 में हार का सामना किया। नेट रन रेट -0.647 के साथ यह पहला मौका था जब CSK पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही और लगातार दो सीज़न प्लेऑफ़ से बाहर रही।

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स ने अफवाहों पर किया रियेक्ट

सोशल मीडिया पर वायरल हुई रिपोर्ट के मुताबिक दीपक हूडा, विजय शंकर, राहुल त्रिपाठी, सैम करन और डेवोन कॉनवे जैसे खिलाड़ियों को रिलीज़ किया जा सकता था। वहीं, रविचंद्रन अश्विन के संन्यास से टीम के पास 9.75 करोड़ रुपये और उपलब्ध हो गए।

CSK ने तुरंत अपनी आधिकारिक X अकाउंट पर पोस्ट कर साफ कर दिया: चिंता मत करो, हमने बायो अपडेट कर दिया है।" यानी अब बायो में लिखा है: "जब तक आप इसे यहाँ न देखें, तब तक कुछ भी आधिकारिक नहीं है।," जिससे सभी अफवाहों को खारिज किया गया।

IPL 2025: सीएसके के लिए खराब रहा सीजन

पिछले सीज़न में टीम ने कई रिकॉर्ड तोड़े। 17 साल में पहली बार CSK को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर हार मिली। दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी टीम को लंबे समय बाद हार झेलनी पड़ी।

CSK celebrate a wicket, Gujarat Titans vs Chennai Super Kings, IPL, Ahmedabad, May 25, 2025

कप्तानी की जिम्मेदारी MS Dhoni ने संभाली, क्योंकि मूल कप्तान रुतुराज गायकवाड़ केवल पांच मैच खेल पाए। Dhoni ने टीम को संभालने की पूरी कोशिश की, लेकिन पलटवार नहीं कर सके। इस प्रदर्शन ने अगले IPL ऑक्शन से पहले टीम रणनीति को लेकर अटकलें तेज कर दी।

IPL 2026 ऑक्शन: क्या है प्लान

आईपीएल 2026 ऑक्शन 13-15 दिसंबर के बीच होने की संभावना है। इस बार इसे भारत में आयोजित किए जाने की बात भी सामने आई है। टीम के फैंस अब पूरी तरह आश्वस्त हैं कि किसी भी खिलाड़ी की रिलीज़ या नए साइनिंग के बारे में आधिकारिक जानकारी केवल CSK की ओर से ही सामने आएगी।

Read more: IND vs WI 2nd Test Day 1 Stumps: यशस्वी जायसवाल का जवाब नहीं, साई सुदर्शन शतक से चूके; पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 318/2

IND vs AUS ODI: रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए कसी कमर, प्रैक्टिस सेशन में जड़े गगनचुंबी छक्के; VIDEO वायरल

Asia Cup Trophy: ना पाकिस्तान ना भारत... इस देश में रखी है चैंपियंस ट्रॉफी, जिद पर अड़े नकवी, BCCI के सामने रखी ये शर्त