IND vs NAM: टीम इंडिया ने 14 साल पुराना रिकॉर्ड किया चकनाचूर, नामीबिया पर जीत से पाकिस्तान की उड़ाई नींद

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने नामीबिया को 93 रनों से हराकर 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। 209 रन बनाकर भारत ने टूर्नामेंट में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की और पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले महामुकाबले से पहले दबदबा कायम कर लिया।

iconPublished: 12 Feb 2026, 11:45 PM
iconUpdated: 12 Feb 2026, 11:52 PM

IND vs NAM, New Record by Team India: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने अपने दूसरे ग्रुप मुकाबले में नामीबिया को 93 रनों से रौंदते हुए न सिर्फ सुपर-8 की राह लगभग साफ कर ली, बल्कि एक बड़ा रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 209 रन ठोके और फिर नामीबिया को 116 रन पर समेट दिया। यह जीत सिर्फ दो अंक भर नहीं थी, बल्कि एक बड़ा संदेश भी थी।

इस धमाकेदार जीत के बाद पाकिस्तान की नींद भी उड़ना तय है, क्योंकि 15 फरवरी को कोलंबो में भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला खेला जाना है। जिस अंदाज में टीम इंडिया लय में नजर आ रही है, उसे देखते हुए क्रिकेट जगत की नजरें अब इस हाई-वोल्टेज भिड़ंत पर टिक गई हैं।

IND vs NAM: भारतीय टीम ने 14 साल पुराना रिकॉर्ड किया चकनाचूर

209 रन बनाने के बाद 93 रनों से जीत दर्ज कर टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में रनों के अंतर से अपनी सबसे बड़ी जीत हासिल की। इससे पहले भारत की सबसे बड़ी जीत 90 रनों की थी, जो साल 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ आई थी। 14 साल बाद यह रिकॉर्ड टूट गया और नया कीर्तिमान नामीबिया के खिलाफ दर्ज हो गया। इतना ही नहीं, टी20 वर्ल्ड कप में यह सिर्फ चौथी बार है जब भारत ने 200 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। साथ ही यह टूर्नामेंट में टीम इंडिया की लगातार 10वीं जीत भी रही, जो उनकी निरंतरता को दर्शाती है।

Varun Chakravarthy picked up three wickets in his first 10 balls, India vs Namibia, Men's T20 World Cup, New Delhi, February 12, 2026

IND vs NAM: टी20 वर्ल्ड कप में रनों के अंतर से भारत की सबसे बड़ी जीतें

  • भारत बनाम नामीबिया – 93 रन (2026)

  • भारत बनाम इंग्लैंड – 90 रन (2012)

  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – 73 रन (2014)

  • भारत बनाम जिम्बाब्वे – 71 रन (2022)

  • भारत बनाम इंग्लैंड – 68 रन (2024)

IND vs NAM: टी20 इंटरनेशनल में इतिहास रचने का सुनहरा मौका

टीम इंडिया टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 या उससे अधिक रन बनाने के मामले में सबसे आगे है। अब तक भारत यह कारनामा 47 बार कर चुका है। अगर मौजूदा वर्ल्ड कप में टीम इंडिया तीन और बार 200+ का आंकड़ा पार कर लेती है, तो वह 50 बार ऐसा करने वाली दुनिया की पहली टीम बन जाएगी। इस सूची में भारत के बाद साउथ अफ्रीका (29), न्यूजीलैंड (28), ऑस्ट्रेलिया (25) और वेस्टइंडीज (25) का नाम आता है। यह आंकड़े साफ बताते हैं कि छोटे फॉर्मेट में भारत की बल्लेबाजी कितनी आक्रामक और प्रभावी रही है।

Arshdeep Singh took his 250th wicket in T20 cricket, India vs Namibia, Men's T20 World Cup, New Delhi, February 12, 2026

IND vs NAM: पाकिस्तान पर बढ़ा दबाव

नामीबिया पर इस मुकाबले (IND vs NAM) में बड़ी जीत ने पाकिस्तान के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। 15 फरवरी को होने वाले मुकाबले से पहले भारतीय टीम का आत्मविश्वास चरम पर है। गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों विभागों में संतुलन नजर आ रहा है, जो किसी भी टीम के लिए चिंता का विषय हो सकता है।

Read More: 6,6,6,6,6... मैदान पर आते ही दासुन शनाका ने की छक्के की बौछार, तूफानी अर्द्धशतक जड़ रच दिया इतिहास

अफगानिस्तान के खिलाड़ी को मैदान पर आपा खोना पड़ा भारी, ICC ने ठोका भारी जुर्माना

नामीबिया के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक शर्मा? इस खिलाड़ी के पास Playing XI में जगह बनाने का आखिरी मौका