IND vs NAM: भारत और नामीबिया के बीच खेले जा रहे मुकाबले में नामीबिया ने टॉसस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
IND vs NAM: नामीबिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, टीम इंडिया की प्लेइंग XI में हुए दो बदलाव; बुमराह की हुई वापसी?
Table of Contents
IND vs NAM: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 18वें मुकाबले में टीम इंडिया का सामना नामीबिया के खिलाफ 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हो रहा है। जहां नामीबिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है।
नामीबिया के खिलाफ टॉस हारकर टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी रकने उतरेगी। इस मुकाबले में भारतीय टीम की प्लेइंग XI में दो बड़े और अहम बदलाव किए गए हैं। साथ ही साथ कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अभिषेक शर्मा की तबियत पर भी बड़ा अपडेट दिया है।
IND vs NAM: टीम इंडिया में हुए दो बदलाव
नामीबिया के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया से अभिषेक शर्मा को ड्रॉप किया गया है क्योंकि उनकी तबियत अभी तक पूरी तरह से ठीक नहीं हुई है। अभिषेक की जगह प्लेइंग XI में संजू सैमसन को खेलने का मौका दिया गया है। दूसरा बदलाव गेंदबाजी में हुआ है जिसमें सिराज की जगह जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी हुई है।
View this post on Instagram
IND vs NAM: अभिषेक शर्मा पर दिया अपडेट
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अभिषेक शर्मा की तबियत पर बड़ा अपडेट देते हुए कहा, 'ये बहुत अच्छा विकेट है। उम्मीद है, बैट्समैन मैदान पर जाकर एन्जॉय करेंगे। अभिषेक अभी भी ठीक नहीं है, वो एक-दो गेम और मिस करेंगे। अभिषेक की जगह संजू सैमसन की टीम में वापसी हुई है और सिराज की जगह बुमराह आए हैं।' अभिषेक शर्मा टीम इंडिया के साथ नजर वॉर्म अप में नजर आए लेकिन उन्हें प्लेइंग-XI से बाहर रखा गया है।
Suryakumar Yadav said "Abhishek Sharma is still not fine - he will miss a game or two". pic.twitter.com/NG73O3f2sb
— Johns. (@CricCrazyJohns) February 12, 2026
IND vs NAM: दोनों टीमों की प्लेइंग XI
भारत: संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
नामीबिया: लोरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिंक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, ज़ेन ग्रीन, रूबेन ट्रम्पेलमैन, मालन क्रूगर, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, बेन शिकोंगो, मैक्स हींगो
Read More: अफगानिस्तान क्रिकेटर्स ने पाकिस्तान को दिखाई औकात! PSL खेलने से किया इनकार; ऑक्शन से लिया नाम वापस
NEP vs ITA: पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में उतरी इटली का धमाका, नेपाल को 10 विकेट से रौंदकर रचा इतिहास
6,6,6,6,6... मैदान पर आते ही दासुन शनाका ने की छक्के की बौछार, तूफानी अर्द्धशतक जड़ रच दिया इतिहास