IND vs NAM: टी20 विश्व कप 2026 में भारत ने दूसरे मुकाबले में नामीबिया को चटाई धूल, 93 रनों से जीता मैच

टी20 विश्व कप 2026 में भारत ने नामीबिया को 93 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। ईशान किशन और हार्दिक पांड्या की तूफानी पारियों के बाद वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल की घातक गेंदबाजी से नामीबिया 116 रन पर सिमट गई।

iconPublished: 12 Feb 2026, 10:42 PM
iconUpdated: 12 Feb 2026, 11:34 PM

टी20 विश्व कप 2026 में सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम का विजयी रथ रुकने का नाम नहीं ले रहा है। यूएसए के खिलाफ पहले मुकाबले में जहां बल्लेबाजी उम्मीदों पर पूरी तरह खरी नहीं उतर सकी थी, वहीं नामीबिया के खिलाफ टीम इंडिया ने उस कमी को पूरी तरह दूर कर दिया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए ग्रुप-ए के इस मुकाबले में भारत ने हर विभाग में दबदबा दिखाते हुए एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 209 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में नामीबिया की पूरी टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 18.2 ओवर में 116 रन पर सिमट गई। इस तरह टीम इंडिया ने मुकाबला 93 रनों से जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। अब भारत का अगला हाई-वोल्टेज मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ खेला जाएगा।

IND vs NAM: ???????????? ??????????????????????????? ?????? ??????????????? ???????????? ?????? ???????????? ???????????? ?????? ????????????

209 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नामीबिया की शुरुआत संभली हुई रही, लेकिन चौथे ओवर की चौथी गेंद पर 33 के स्कोर पर जैन फ्रेलिंक का विकेट गिरते ही मैच का रुख बदल गया। अर्शदीप सिंह ने उन्हें पवेलियन भेजकर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद लौरेन स्टीनकेंप ने रन गति बनाए रखने की कोशिश की, लेकिन वरुण चक्रवर्ती ने उन्हें 29 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड कर दिया।

Varun Chakravarthy picked up three wickets in his first 10 balls, India vs Namibia, Men's T20 World Cup, New Delhi, February 12, 2026

यहीं से नामीबिया की पारी पूरी तरह लड़खड़ा गई और लगातार अंतराल में विकेट गिरते रहे। 94 रन तक पहुंचते-पहुंचते टीम अपने 6 विकेट गंवा चुकी थी। रूबेन ट्रंपलैन और जाने ग्रीन ने 7वें विकेट के लिए 17 रन जोड़कर थोड़ी उम्मीद जगाई, लेकिन जसप्रीत बुमराह ने इस साझेदारी को तोड़ते हुए मैच पूरी तरह भारत की झोली में डाल दिया। नामीबिया की टीम 18.2 ओवर में 116 रन पर ढेर हो गई। भारत की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने 3 विकेट, अक्षर पटेल और हार्दिक पांड्या ने 2-2 विकेट, जबकि बुमराह, शिवम दुबे और अर्शदीप सिंह ने 1-1 विकेट अपने नाम किए।

IND vs NAM: ???????????? ???????????? ?????? ????????????????????? ????????????????????? ?????? ??????????????? ?????? ??????????????? ???????????????

इस मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजी पर सभी की नजरें थीं और टीम के युवा बल्लेबाजों ने भरोसे पर खरा उतरते हुए धमाकेदार प्रदर्शन किया। अभिषेक शर्मा की गैरमौजूदगी में संजू सैमसन को मौका मिला, लेकिन वह सिर्फ 22 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि ईशान किशन ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंदों पर 61 रन की विस्फोटक पारी खेली और टीम इंडिया के बड़े स्कोर की नींव रख दी।

Gerhard Erasmus got the big wickets of Ishan Kishan and Tilak Varma, India vs Namibia, Men's T20 World Cup, New Delhi, February 12, 2026

ईशान की इस पारी ने शुरुआत से ही नामीबिया के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। उनकी पारी में चौकों और छक्कों की झड़ी देखने को मिली, जिससे भारत ने पावरप्ले में ही मजबूत पकड़ बना ली। इसी वजह से मध्यक्रम के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका मिला।

IND vs NAM: ???????????????????????? ????????? ???????????????????????? ??????????????????, ???????????? ?????? ?????????????????? ??????????????????????????????

ईशान किशन के आउट होने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं सके और सिर्फ 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं तिलक वर्मा ने जिम्मेदारी निभाने की कोशिश की और 25 रन की उपयोगी पारी खेली, लेकिन वह भी बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके। इसके चलते एक समय ऐसा लगा कि भारत 200 के पार नहीं पहुंच पाएगा। मध्यक्रम में लगातार विकेट गिरने से रन गति थोड़ी धीमी जरूर हुई, लेकिन टीम के पास अंत में ऐसे बल्लेबाज मौजूद थे जो मैच का रुख पलट सकते थे। यहीं से हार्दिक पांड्या की एंट्री ने मैच का पूरा मोमेंटम बदल दिया।

IND vs NAM: ????????????????????? ???????????????????????????????????? ???????????? ?????? ???????????????????????? ?????? ???????????????????????? 200 ?????????

कप्तान और तिलक के आउट होने के बाद हार्दिक पांड्या ने शिवम दुबे के साथ मिलकर पारी को शानदार अंदाज में संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने आक्रामक शॉट्स खेलते हुए रन गति को कम नहीं होने दिया और अंतिम ओवरों में नामीबिया के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। हार्दिक ने 28 गेंदों पर 52 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें चार चौके और चार छक्के शामिल रहे।

Hardik Pandya and Shivam Dube run between the wickets, India vs Namibia, Men's T20 World Cup, New Delhi, February 12, 2026

शिवम दुबे ने भी 23 रन का अहम योगदान दिया और हार्दिक के साथ मिलकर टीम को 200 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इस साझेदारी ने भारत को 209 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया, जो अंत में जीत की ठोस बुनियाद साबित हुआ।