कोहली के 2016 वाले खास रिकॉर्ड की हार्दिक पंड्या ने की बराबरी, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रचा नया इतिहास

नामीबिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हार्दिक पंड्या ने बल्ले से अर्धशतक और गेंद से 2 विकेट लेकर शानदार वापसी की। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने विराट कोहली के खास ऑलराउंड रिकॉर्ड की बराबरी कर नया इतिहास रच दिया।

iconPublished: 13 Feb 2026, 12:42 AM
iconUpdated: 13 Feb 2026, 01:17 AM

Hardik Pandya equalled Virat Kohli record: टीम इंडिया लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने के इरादे से मैदान पर उतरी है। पिछली बार रोहित शर्मा की कप्तानी में खिताब जीतने वाली भारतीय टीम इस बार सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में उसी सफलता को दोहराने की कोशिश में है। ऐसे में टीम के हर खिलाड़ी की भूमिका अहम हो जाती है, लेकिन सबसे ज्यादा नजरें स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पर टिकी हैं।

दो साल पहले भी हार्दिक पंड्या ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से भारत की खिताबी जीत में अहम योगदान दिया था। इस बार टूर्नामेंट के पहले मैच में नाकाम रहने के बाद दूसरे मुकाबले में उन्होंने जिस अंदाज में वापसी की, उसने न सिर्फ टीम को बड़ी जीत दिलाई बल्कि उन्हें एक खास रिकॉर्ड की बराबरी भी करा दी।

नामीबिया के खिलाफ चमके Hardik Pandya

नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भारत ने बड़ी जीत दर्ज की और इस जीत के हीरो रहे हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya)। पहले मैच में अमेरिका के खिलाफ सिर्फ 5 रन बनाकर आउट होने वाले हार्दिक ने इस बार विस्फोटक अंदाज दिखाया।

Hardik Pandya was in destructive form, India vs Namibia, Men's T20 World Cup, New Delhi, February 12, 2026

उन्होंने महज 28 गेंदों में 52 रन ठोक दिए, जिसमें 4 छक्के और 4 चौके शामिल थे। उनकी पारी ने टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। इसके बाद गेंदबाजी में भी उन्होंने कमाल किया। शुरुआती ओवरों में विकेट नहीं मिलने के बावजूद अपने आखिरी ओवर में लगातार दो विकेट झटककर मैच का रुख पूरी तरह भारत की ओर मोड़ दिया। उन्होंने 4 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट हासिल किए और नामीबिया की कमर तोड़ दी।

10 साल बाद विराट कोहली के खास रिकॉर्ड की बराबरी

इस शानदार प्रदर्शन के लिए हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। लेकिन यह उपलब्धि यहीं खत्म नहीं हुई। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में एक मैच में अर्धशतक और विकेट लेने का कारनामा दूसरी बार कर दिखाया और इस मामले में विराट कोहली के खास रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

हार्दिक (Hardik Pandya) इससे पहले 2024 संस्करण में बांग्लादेश के खिलाफ 50 रन और 1 विकेट ले चुके थे। वहीं विराट कोहली ने 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ 78 रन और 1 विकेट लिया था, जबकि 2016 के सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ 89 रन और 1 विकेट झटका था। अब हार्दिक भी इस खास सूची में कोहली के साथ खड़े हो गए हैं।

Hardik Pandya sports a new hair-do, T20 World Cup 2026, Mumbai, February 6, 2026

पहले मैच की नाकामी का दिया करारा जवाब

अमेरिका के खिलाफ पहले मुकाबले में हार्दिक (Hardik Pandya) का बल्ला और गेंद दोनों खामोश रहे थे। ऐसे में उन पर सवाल भी उठने लगे थे। लेकिन नामीबिया के खिलाफ उन्होंने जिस अंदाज में वापसी की, उसने आलोचकों को करारा जवाब दिया। उनकी पारी ने दिखाया कि बड़े मंच पर दबाव झेलने और मैच का रुख पलटने की काबिलियत उनमें भरपूर है। यही वजह है कि टीम मैनेजमेंट उन्हें टूर्नामेंट का एक्स-फैक्टर मानता है।