Harmanpreet Kaur: भारतीय महिला टीम ने विमेंस वर्ल्ड कप 2025 जीत लिया है। जीत के बाद टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने ट्रॉफी के साथ फोटोशूट कराया, जिसे देखकर फैंस को एमएस धोनी की याद आ गई।
वर्ल्ड कप जीत के बाद Harmanpreet Kaur ने गेटवे ऑफ इंडिया पर रिक्रिएट किया ‘MS Dhoni मोमेंट’, फोटोशूट सोशल मीडिया पर वायरल
Harmanpreet Kaur World Cup Trophy Photoshoot: विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 जीतने के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) का ट्रॉफी के साथ कराया गया एक खास फोटोशूट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस फोटोशूट ने फैंस को सीधे 14 साल पहले के एमएस धोनी (MS Dhoni) मोमेंट की याद दिला दी।
भारतीय महिलाओं ने विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 जीतकर इतिहास रच दिया। टीम इंडिया ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। 2 नवंबर को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए वर्ल्ड कप फाइनल में भारत ने 52 रनों से जीत हासिल की।
Harmanpreet Kaur ने रिक्रिएट किया एमएस धोनी मोमेंट
दरअसल, हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ मुंबई के पॉपुलर गेटवे ऑफ इंडिया पर फोटोशूट कराया। यही वो ऐतिहासिक जगह है, जहां पुरुष क्रिकेट टीम ने 2011 में वर्ल्ड कप जीतने के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ ट्रॉफी की तस्वीरें ली थीं। उस समय धोनी ने अपना सिर मुंडवाकर ट्रॉफी के साथ मुस्कुराते हुए जो तस्वीर खिंचवाई थी, वो भारतीय क्रिकेट इतिहास की सबसे यादगार तस्वीरों में गिनी जाती है।
हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने सिर तो नहीं मुंडवाया, लेकिन उनकी मुस्कान, चेहरे का आत्मविश्वास और ट्रॉफी को पकड़ने का अंदाज बिल्कुल वैसा ही था जैसा 14 साल पहले एमएस धोनी के चेहरे पर दिखाई दिया था। यही वजह रही कि जैसे ही आईसीसी ने इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा किया, फैंस ने तुरंत दोनों पलों को जोड़कर तुलना शुरू कर दी।
विमेंस वर्ल्ड कप 2025 में टीम इंडिया का प्रदर्शन
- 30 सितंबर 2025: भारत बनाम श्रीलंका (भारतीय महिला टीम 59 रनों से जीती)
- 5 अक्टूबर 2025: भारत बनाम पाकिस्तान (भारतीय महिला टीम 88 रनों से जीती)
- 9 अक्टूबर 2025: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (दक्षिण अफ्रीका महिला टीम 3 विकेट से जीती)
- 12 अक्टूबर 2025: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (ऑस्ट्रेलिया महिला टीम 3 विकेट से जीती)
- 19 अक्टूबर 2025: भारत बनाम इंग्लैंड (इंग्लैंड महिला टीम 4 रनों से जीती)
- 23 अक्टूबर 2025: भारत बनाम न्यूजीलैंड (भारतीय महिला टीम 53 रनों से जीती)
- 26 अक्टूबर 2025: भारत बनाम बांग्लादेश (बारिश के कारण कोई नतीजा नहीं निकला)
- 30 अक्टूबर 2025 सेमीफाइनल: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (भारतीय महिला टीम 5 विकेट से जीती)
- 2 नवंबर 2025 फाइनल: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (भारतीय महिला टीम 52 रन से जीती)
बतौर वनडे कप्तान हरमनप्रीत कौर के आंकड़े
हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने पहली बार 2013 में भारतीय महिला वनडे टीम की कप्तानी की थी। 2025 तक, उनकी अगुवाई में भारत ने कुल 48 वनडे मैच खेले। इनमें से टीम ने 30 मैच जीते और 16 मैच हारे। एक मैच बेनतीजा रहा। यानी कप्तान के तौर पर हरमनप्रीत कौर का जीत प्रतिशत करीब 62.50% है, जो काफी अच्छा माना जाता है।
Read More Here:
Amol Muzumdar: कौन है अमोल मजूमदार? खुद कभी नहीं पहनी इंडियन जर्सी, आज उनकी टीम बन गई वर्ल्ड चैंपियन
IND vs SA Final: फाइनल में ऋचा घोष का टर्बो चार्ज! 34 रनों के साथ वर्ल्ड कप में बनाया नया रिकॉर्ड
45 वर्षीय रोहन बोपन्ना ने टेनिस को कहा अलविदा, इमोशनल पोस्ट के साथ खत्म किया 22 साल का सफर