Suryakumar Yadav Viral VIDEO: टी20 विश्व कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में सूर्यकुमार यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो एक्ट्रेस नोरा फतेही का डांस इंजॉय कर रहे हैं। आप जानना चाहेंगे सूर्या का ये वीडियो किसने रिकॉर्ड किया आइए आपको बताते हैं।
नोरा फतेही की 'हाय गर्मी' डांस पर अटकी थी सूर्या की नजर, पत्नी ने पकड़ा तो उड़े होश! ईशान-अर्शदीप का रिएक्शन VIRAL
Table of Contents
Suryakumar Yadav Viral VIDEO: सूर्यकुमार यादव ने टी20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में शानदार अर्धशतक लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई थी, अब भारतीय कप्तान से नामीबिया के खिलाफ मुकाबले में भी अपनी फॉर्म जारी रखने की उम्मीद होगी।
हालांकि, इस मैच से पहले सूर्यकुमार यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो एक्ट्रेस नोरा फतेही का डांस इंजॉय कर रहे हैं। गजब की बात ये है कि ये वीडियो उनकी पत्नी देविशा ने ही बनाया है! आइए आपको बताते हैं कि इस वीडियो में आखिर क्या हुआ।
Suryakumar Yadav का वीडियो वायरल
वायरल हो रहा वीडियो वीडियो वानखेड़े में भारत और अमेरिका के बीच हुए मैच से पहले का है। इस मुकाबले के शुरू होने से पहले ओपनिंग सेरेमनी चल रही थी जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही परफॉर्म कर रही थीं। टीम इंडिया के खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम की बालकनी में खड़े होकर इस परफॉर्मेंस को देख रहे थे, तभी अचानक इन खिलाड़ियों पर कैमरा जूम इन हुआ।

कौन बना रहा था Suryakumar Yadav का वीडियो?
सूर्यकुमार यादव कैमरे की ओर ही देख रहे थे और अचानक उन्होंने हाथ उठाया। दरअसल, इस वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा कि वीडियो सूर्या की वाइफ देविशा शेट्टी बना रही थीं। जब सूर्या के साथ खड़े दूसरे खिलाड़ियों ने देखा कि कैमरे का फोकस कप्तान पर हैं तो ईशान किशन-अर्शदीप सिंह समेत सारे खिलाड़ी ठहाके लगाने लगे। अर्शदीप-ईशान ने सूर्यकुमार यादव की ओर इशारे करने शुरू कर दिए। ऐसा कहा जा रहा है कि सूर्या की पत्नी ये नजर रख रही थीं कि नोरा फतेही के डांस के दौरान भारतीय कप्तान क्या कर रहे हैं।
Surya Kumar Yadav's wife caught him in 4K watching Nora Fatehi's dance performance at the opening ceremony. Hilarious reactions from Ishan Kishan and Arshdeep Singh! 😃 pic.twitter.com/EopH7WvOez
— Deepu (@deepu_drops) February 12, 2026
नामीबिया के खिलाफ टीम इंडिया का प्रदर्शन
हालांकि, इस वायरल वीडियो को सूर्या की वाइफ देविशा शेट्टी रिकॉर्ड कर रही थी इस बात की अधिकाधिक पुष्टि स्पोर्ट्स यारी नहीं करता है। बात करें टीम इंडिया के अगले टारगेट की तो अब भारत का मुकाबला 12 फरवरी का नामीबिया के खिलाफ और उसके बाद 15 फरवरी को महामुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेला जाएगा। सूर्यकुमार यादव में भारतीय टी20 टीम कमाल का प्रदर्शन कर रही है। उम्मीद है नामीबिया के खिलाफ मैच में भी कप्तान सूर्या का बल्ला जमकर आग उगले।
6,6,6,6,6... मैदान पर आते ही दासुन शनाका ने की छक्के की बौछार, तूफानी अर्द्धशतक जड़ रच दिया इतिहास
अफगानिस्तान के खिलाड़ी को मैदान पर आपा खोना पड़ा भारी, ICC ने ठोका भारी जुर्माना