Asia Cup 2025 Points Table: श्रीलंका की जीत से पॉइंट्स टेबल में उथल-पुथल, बांग्लादेश का हुआ भारी नुकसान

Asia Cup 2025: बांग्लादेश के खिलाफ श्रीलंका की जीत के बाद अंक तालिका में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। आइए जानते है पॉइंट्स टेबल का हाल।

iconPublished: 14 Sep 2025, 12:12 AM
iconUpdated: 14 Sep 2025, 12:20 AM

Asia Cup 2025 Points Table: एशिया कप 2025 के 5वें मुकाबले में श्रीलंका ने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट से आसान जीत दर्ज की। इस जीत के बाद अंक तालिका में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है और उथल-पुथल हुआ है।

श्रीलंका ने यह मुकाबला कई ओवर शेष रहते ही अपने नाम कर लिया, जिसकी वजह से उनके नेट रन रेट में भी अच्छा खासा इजाफा हुआ है। वहीं, बांग्लादेश एक मुकाबला जीतने के बावजूद अंक तालिका में खिसक कर तीसरे पायदान पर पहुंच गया है। आइए जानते हैं, इस वक्त अंक तालिका का हाल।

Asia Cup 2025: क्या है अंक तालिका का हाल

श्रीलंका की बांग्लादेश के खिलाफ जीत के बाद अंक तालिका में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। श्रीलंका जीत के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। वहीं नेट रन रेट के आधार पर अफगानिस्तान पहले और बांग्लादेश तीसरे स्थान पर है। तीनों ही टीमों ने अभी तक एक-एक मुकाबला जीता है। हांगकांग अब तक बिना किसी जीत के चौथे पायदान पर है।

Screenshot 2025 09 14 001729

Asia Cup 2025: ग्रुप ए की कहानी

ग्रुप ए की बात करें तो इस ग्रुप में अब तक 2 मुकाबले खेले गए हैं। भारत ने यूएई को और पाकिस्तान ने ओमान को बड़े अंतर से हराया है। बेहतर रन रेट की वजह से भारत पहले और पाकिस्तान दूसरे स्थान पर है। वहीं ओमान और यूएई क्रमशः तीसरे और चौथे पायदान पर मौजूद हैं।

Pathum Nissanka and Kamil Mishara kept Sri Lanka on course, Bangladesh vs Sri Lanka, Men's T20 Asia Cup, Abu Dhabi, September 13, 2025

Asia Cup 2025: श्रीलंका ने 6 विकेट से जीता मुकाबला

बांग्लादेश के खिलाफ श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। खराब शुरुआत के बावजूद जेकर अली और शमीम हुसैन की अहम पारियों की मदद से बांग्लादेश ने 20 ओवर में 139 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए पथुम निसंका ने अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि कामिल मिश्रा ने 46 रनों की शानदार पारी खेली। दोनों की बल्लेबाजी की बदौलत श्रीलंका ने 6 विकेट से आसान जीत अपने नाम कर ली।

READ MORE HERE:

PAK vs OMAN: पाकिस्तान ने एशिया कप 2025 की शानदार शुरुआत, ओमान के खिलाफ 93 रनों के बड़े अंतर से दर्ज की जीत

जो पाकिस्तानी बल्लेबाज बुमराह को लगाने वाला था 6 छक्कें, ओमान के खिलाफ एक ही गेंद पर हुआ आउट

Follow Us Google News