Asia Cup 2025 Points Table: भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 के छठे मुकाबले में पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया। आइए जानते हैं इस मुकाबले के बाद ग्रुप तालिका का हाल।
Asia Cup 2025 Points Table: जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में भारत की बादशाहत बरकरार, जानिए हारने वाली लिहाड़ी पाकिस्तान कहां

Table of Contents
Asia Cup 2025 Points Table: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का छठा मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ एकतरफा जीत अपने नाम की है और 2 अहम अंक प्राप्त किए है।
भारतीय टीम ने इस मुकाबले में दमदार प्रदर्शन किया और ऑल राउंड प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया ने 7 विकेट से इस मैच को अपने नाम कर लिया। इस मुकाबले में भारतीय टीम की जीत के बाद आइए जानते है अंक तालिका में क्या बदलाव हुए है।
Asia Cup 2025: क्या है अंक तालिका का हाल
भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले के बाद ग्रुप ए की अंक तालिका में ज्यादा बदलाव नहीं आया है। भारतीय टीम इस जीत और कुल 4 अंकों के साथ पहले स्थान पर बनी हुई है, जबकि पाकिस्तान 2 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। ओमान और यूएई क्रमशः तीसरे और चौथे पायदान पर मौजूद हैं।

Asia Cup 2025: ग्रुप बी का क्या हाल?
ग्रुप बी की अंक तालिका काफी रोचक है, जहां अफ़गानिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश ने एक-एक मुकाबला जीतकर समान अंक हासिल किए हैं। बेहतर रन रेट की वजह से अफ़गानिस्तान पहले स्थान पर है, जबकि श्रीलंका और बांग्लादेश क्रमशः दूसरे और तीसरे पायदान पर हैं। हांगकांग चौथे स्थान पर मौजूद है।

Asia Cup 2025: भारत ने 7 विकेट से जीता मुकाबला
पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। कोई भी पाकिस्तानी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया और अंत में शाहीन अफरीदी की पारी की मदद से टीम 129 रन तक ही पहुँच सकी।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ पारी खेली, जबकि सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी अंदाज में जिम्मेदारी संभालते हुए टीम को जीत दिलाई। इसके अलावा तिलक वर्मा, शुभमन गिल और शिवम दुबे ने भी अहम योगदान दिया।
READ MORE HERE:
जो पाकिस्तानी बल्लेबाज बुमराह को लगाने वाला था 6 छक्कें, ओमान के खिलाफ एक ही गेंद पर हुआ आउट