एशिया कप 2025 से पहले इन 2 खिलाड़ियों ने बढ़ाई गौतम गंभीर की टेंशन! शुभमन गिल-शिवम दुबे का कटेगा प्लेइंग XI से पत्ता?

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 9 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर से यूएई के खिलाफ करेगी। इससे पहले भारतीय टीम प्रबंधन की टेंशन बढ़ गई है।

iconPublished: 01 Sep 2025, 01:50 PM
iconUpdated: 01 Sep 2025, 11:34 PM

Asia Cup 2025 India Probable Playing 11: एशिया कप 2025 के लिए भले ही भारतीय टीम का ऐलान हो गया हो, लेकिन अब टीम मैनेजमेंट के सामने एक बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। चुनौती इस बात को लेकर है कि इस टूर्नामेंट के लिए प्लेइंग इलेवन में किसे रखा जाए। ये टेंशन तब और बढ़ती दिख रही है जब चुने गए दो खिलाड़ी अपनी फॉर्म से सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं। ये दो खिलाड़ी हैं संजू सैमसन और रिंकू सिंह।

आपको बता दें कि संजू सैमसन और रिंकू सिंह एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) से पहले अपनी स्टेट लीग खेल रहे हैं। जहां दोनों खिलाड़ी शतकों के साथ-साथ अपने बल्ले से अर्धशतक और चौकों-छक्कों की बरसात कर रहे हैं। ऐसे में अब फैंस इन दोनों खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की बात करने लगे हैं।

संजू सैमसन ओपनिंग में कर रहे हैं कमाल

एशिया कप 2025 से पहले संजू सैमसन इस समय केरल क्रिकेट लीग 2025 (Asia Cup 2025) में कोच्चि ब्लू टाइगर्स के लिए खेल रहे हैं। इस केसीएल 2025 में अब तक उन्होंने 6 मैचों में 73.6 के औसत से 368 रन बनाए हैं। जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। इस आंकड़े के साथ, संजू सैमसन इस समय केसीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं।

जबरदस्त फॉर्म में हैं रिंकू सिंह

वहीं, एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) से पहले रिंकू सिंह यूपीटी20 2025 लीग में मेरठ मावेरिक्स की ओर से खेल रहे हैं। उन्होंने यूपीटी20 2025 में अब तक 10 मैचों में 66.40 के औसत से 332 रन बनाए हैं। जिसमें एक शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं। बता दें कि इस आंकड़े के साथ रिंकू सिंह फिलहाल यूपीटी20 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर हैं।

गिल-दुबे का कटेगा प्लेइंग XI से पत्ता?

एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन तय करना मैनेजमेंट के लिए चुनौती बन गया है। शुभमन गिल के ओपनिंग करने से संजू सैमसन की जगह पर सवाल उठ रहे हैं। लेकिन सैमसन फिलहाल फॉर्म में हैं। अगर जितेश शर्मा बाहर होते हैं तो सैमसन सातवें नंबर पर आ सकते हैं, लेकिन यह पोजिशन उनके लिए उपयुक्त नहीं मानी जा रही है।

छठे पोजिशन को लेकर भी असमंजस की स्थिति है, जहां रिंकू सिंह और शिवम दुबे के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। बता दें कि फिलहाल रिंकू सिंह अपने बल्ले से शतक और अर्धशतक भी लगा रहे हैं।

Asia Cup 2025 India Probable Playing 11 Will Shubman Gill and Shivam Dube be dropped after Sanju Samson and Rinku Singh Explosive innings

Asia Cup 2025 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे/रिंकू सिंह, संजू सैमसन/जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह

Read More Here:

Asia Cup 2025 से पहले लालबाग पहुंचे सूर्यकुमार यादव, वाइफ देविशा संग लिया गणपति का आशीर्वाद; VIDEO

DPL बना WWE का रिंग! मैदान पर नितीश राणा और दिग्वेश राठी के बीच हुई भयंकर लड़ाई, VIDEO वायरल

10...20...30... नहीं, रविचंद्रन अश्विन ने अपने IPL करियर में कमाए 100 करोड़ रुपये? जानिए सीजन वाइज पूरी सैलरी चार्ट

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने कितने खेले हैं इंटरनेशनल टूर्नामेंट? एशिया कप 2025 स्क्वॉड अनाउंसमेंट से पहले देखें पूरी लिस्ट

Follow Us Google News