Asia Cup 2025 Schedule: एशिया कप 2025 में इस बार टीम इंडिया सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खेलती दिखेगी। एशिया कप में 8 टीमों को कितने ग्रुप में बांटा जाएगा, सारे मुकाबले कब से शुरू होंगे और उनकी टाइमिंग क्या होगी साथ ही ये सारे मैच कहां खेले जाएंगे?
Asia Cup 2025 Schedule: 9 सितंबर से एशिया कप का शुभारंभ, कब-कहां खेले जाएंगे मुकाबले; जाने टूर्नामेंट की पूरी डिटेल

Asia Cup 2025 Schedule: एशिया कप 2025 को शुरू होने में अब गिनती के दिन बचे हैं। इस टूर्नामेंट में इस बार कुल 8 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं और सभी मुकाबले टी20 फॉर्मेट में खेले जाएंगे। एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) के शुरू होने से पहले लगभग सभी टीमों ने अपने-अपने स्क्वॉड की घोषणा कर दी है।
इस टूर्नामेंट में इस बार टीम इंडिया सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खेलती दिखेगी। अगले साल यानी 2026 में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप होना है जिसकी तैयारी के लिए इस बार एशिया कप को टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। एशिया कप में 8 टीमों को कितने ग्रुप में बांटा जाएगा, सारे मुकाबले कब से शुरू होंगे और उनकी टाइमिंग क्या होगी साथ ही ये सारे मैच कहां खेले जाएंगे? इन सारे सवालों के जवाब आपको यहां मिल जाएंगे।

एशिया कप 2025 कहां खेला जाएगा?
एशिया कप 2025 के सारे मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू यूएई में खेले जाएंगे।
एशिया कप 2025 के लिए 8 टीमों को कितने ग्रुप में बांटा गया है?
एशिया कप 2025 के लिए 8 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, यूएई, ओमान की टीमें हैं तो वहीं ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हांग-कांग की टीम है।
The stage is set for the ultimate showdown, ft. some of the biggest ⭐️’s in the game.
— Sony LIV (@SonyLIV) July 26, 2025
The Asia Cup 2025 - 9th to 28th September - Streaming Exclusively on Sony LIV 📲 pic.twitter.com/AHLwoGLZLZ
Asia Cup 2025 के ग्रुप स्टेज मुकाबले-
- 9 सितंबर- अफगानिस्तान बनाम हांगकांग,ग्रुप बी, रात 8:00 बजे, अबू धाबी
- 10 सितंबर- भारत बनाम यूएई, रात 8:00 बजे,दुबई
- 11 सितंबर: बांग्लादेश बनाम हांगकांग, रात 8:00 बजे, अबू धाबी
- 12 सितंबर: पाकिस्तान बनाम ओमान, रात 8:00 बजे, दुबई
- 13 सितंबर: बांग्लादेश बनाम श्रीलंका, रात 8 बजे, अबू धाबी
- 14 सितंबर: भारत बनाम पाकिस्तान, रात 8 बजे, दुबई
- 15 सितंबर: यूएई बनाम ओमान, शाम 5:30 बजे, अबू धाबी
- 15 सितंबर: श्रीलंका बनाम हांगकांग, रात 8 बजे, दुबई
- 16 सितंबर: बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान, रात 8 बजे, अबू धाबी
- 17 सितंबर, पाकिस्तान बनाम यूएई, रात 8 बजे, दुबई
- 18 सितंबर: श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान, रात 8 बजे, अबू धाबी
- 19 सितंबर: भारत बनाम ओमान, रात 8 बजे, अबू धाबी
🚨 THE COMPLETE SCHEDULE OF ASIA CUP 2025 🚨 pic.twitter.com/8bktQ7SfAz
— Tanuj (@ImTanujSingh) July 26, 2025
Asia Cup 2025: सुपर 4 के मुकाबले
- 20 सितंबर, शनिवार: ग्रुप बी क्वालिफायर 1 बनाम ग्रुप बी क्वालिफायर 2
- 21 सितंबर, रविवार: ग्रुप ए क्वालिफायर 1 बनाम ग्रुप ए क्वालिफायर 2
- 23 सितंबर, मंगलवार: ग्रुप ए क्वालिफायर 1 बनाम ग्रुप बी क्वालिफायर 2
- 24 सितंबर, बुधवार: ग्रुप बी क्वालिफायर 1 बनाम ग्रुप ए क्वालिफायर 2
- 25 सितंबर, गुरुवार: ग्रुप ए क्वालिफायर 2 बनाम ग्रुप बी क्वालिफायर 2
- 26 सितंबर, शुक्रवार: ग्रुप ए क्वालिफायर 1 बनाम ग्रुप बी क्वालिफायर 1
एशिया कप 2025 का फाइनल मैच सुपर-4 ग्रुप में टॉप पर रहने वाली दो टीमों के बीच 28 सितंबर को होगा।
Asia Cup 2025 से पहले लालबाग पहुंचे सूर्यकुमार यादव, वाइफ देविशा संग लिया गणपति का आशीर्वाद; VIDEO