अफगानिस्तान क्रिकेटर्स ने पाकिस्तान को दिखाई औकात! PSL खेलने से किया इनकार; ऑक्शन से लिया नाम वापस

PSL 2026: पाकिस्तान की टी20 लीग PSL में पहली बार प्लेयर्स ऑक्शन का आयोजन किया गया, जिसमें ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका जैसी टीमों के खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया, मगर इसमें अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने हिस्सा नहीं लिया।

icon द्वारा Shubhamvada
iconPublished: 12 Feb 2026, 06:15 PM
iconUpdated: 12 Feb 2026, 11:34 PM

PSL 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद पाकिस्तान सुपर लीग 2026 की शुरूआत होगी, जिसकी तैयारियां होनी शुरू हो गई हैं। पाकिस्तान सुपर लीग 2026 से अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी ने अपना नाम वापस ले लिया है।

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान सुपर लीग से अपना नाम वापस लेने के बाद स्टार खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर बड़ा बयान भी दिया है। ये स्टार खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि रहमानुल्लाह गुरबाज है।

रहमानुल्लाह गुरबाज ने PSL से नाम वापस लिया

दरअसल, 5 फरवरी को पेशावर जल्मी ने अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी रहमानुल्लाह गुरबाज को साइन किया था, वहीं, दो दिन बाद यानी 7 फरवरी को रहमानुल्लाह गुरबाज ने अपना नाम पाकिस्तान सुपर लीग से वापस ले लिया। सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा “विश्व कप के बाद, व्यस्तता के कारण मैं इस सीजन में पीएसएल के लिए उपलब्ध नहीं रहूंगा। मैं अफगानिस्तान में अपने फाउंडेशन के काम पर अधिक ध्यान केंद्रित करूंगा। आपके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद।”

PSL में किस टीम से खेलते थे गुरबाज?

गुरबाज को पेशावर जाल्मी के साइन किए जाने से कुछ फैंस नाखुश थे, जिनमें कुछ फैंस का आरोप था कि उन्होंने पिछले साल पाकिस्तान विरोधी पोस्ट किए थे। इसके अलावा जल्मी के मालिक जावेद अफरीदी की भी आलोचना की गई थी, जबकि अन्य ने विकेटकीपर-बल्लेबाज से माफी मांगने की मांग की थी। रहमानुल्लाह गुरबाज PSL में पेशावर जाल्मी टीम की ओर से खेलते थे।

PSL
PSL

कई अफगानी क्रिकेटर्स ने ठुकराया PSL

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा ले रहे अफगानिस्तानी स्टार मुजीब उर रहमान, मोहम्मद नबी, फजलहक फारुकी समेत कई बड़े खिलाड़ियों ने इस ऑक्शन में हिस्सा नहीं लिया। इसकी वजह उनका IPL में खेलना नहीं था। इनमें से किसी भी खिलाड़ी को IPL में जगह नहीं मिली है। यहां तक कि इन सभी ने PSL ऑक्शन के लिए अपना नाम रजिस्टर कराया था लेकिन उससे पहले ही ज्यादातर अफगान खिलाड़ियों ने अपना नाम वापस ले लिया और करोड़ों की कमाई को ठुकरा दिया।

क्या है PSL ठुकराने की वजह?

इन सबकी वजह है अफगानिस्तान और पाकिस्तान के रिश्तों में चल रहा तनाव। PSL के सीईओ सलमान नसीर ने भी माना कि दोनों देशों के संबंधों में चल रहे तनाव के कारण गुरबाज की साइनिंग को लेकर बवाल मचा था और इसलिए ही बाकी खिलाड़ियों ने भी अपने नाम वापस ले लिए। हालांकि उन्होंने ये दावा किया कि कुछ अन्य अफगान खिलाड़ियों ने ऑक्शन में हिस्सा लिया लेकिन उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला।

Read More: नोरा फतेही की 'हाय गर्मी' डांस पर अटकी थी सूर्या की नजर, पत्नी ने पकड़ा तो उड़े होश! ईशान-अर्शदीप का रिएक्शन VIRAL

IND vs NAM: नामीबिया की बैंड बजाने को तैयार टीम इंडिया, सूर्या-पांड्या ने नेट्स में की चौके-छक्के की बरसात; VIDEO

6,6,6,6,6... मैदान पर आते ही दासुन शनाका ने की छक्के की बौछार, तूफानी अर्द्धशतक जड़ रच दिया इतिहास