IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल, जानें किसके साथ हैं न्यूट्रल फैंस

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल 09 मार्च, रविवार को दुबई में खेला जाएगा।

iconPublished: 06 Mar 2025, 09:07 PM
iconUpdated: 12 Mar 2025, 04:15 PM

Neutral Fans On India vs New Zealand Final: भारत और न्यूजीलैंड की टीमें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले में दुबई के मैदान पर आमने-सामने होंगी। दोनों के बीच खिताबी भिड़ंत 09 मार्च, रविवार को होगी। वैसे तो चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तानी की मेजबानी में खेली जा रही है, लेकिन टीम इंडिया अपने सभी मैच दुबई में खेल रही है, जिसके चलते फाइनल दुबई के न्यूट्रल वेन्यू पर होगा। तो आइए जानते हैं कि वेन्यू की तरह न्यूट्रल फैंस मुकाबले में किस तरह रहेंगे यानी किसे सपोर्ट करेंगे।

भारत-न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में किस साइड होंगे न्यूट्रल फैंस

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस के मिले-जुले रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ फैंस भारत को सपोर्ट करते हुए नजर आ रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ फैंस के अंदर इस बात का डर भी देखने को मिल रहा है कि नॉकआउट मैचों में भारत का न्यूजीलैंड के खिलाफ रिकॉर्ड कुछ अच्छा नहीं रहा है। फैंस के सोशल मीडिया रिएक्शन...

भारत बनाम न्यूजीलैंड नॉकआउट हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 4 नॉकआउट मैच खेले गए हैं। न्यूजीलैंड ने 4 में से 3 में जीत हासिल की है। इसके अलावा 1 मैच टीम इंडिया ने जीता है।

वहीं भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 119 वनडे खेले गए हैं। टीम इंडिया ने 61 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि 50 मैचों में न्यूजीलैंड ने जीत अपने नाम की है। इसके अलावा दोनों के बीच एक 1 मुकाबला टाई रहा है और 7 मैच बेनतीजा रहे हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत का स्क्वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए न्यूजीलैंड का स्क्वॉड

मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, विलियम ओरोर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, नाथन स्मिथ, केन विलियमसन, विल यंग, ​​जैकब डफी, काइल जैमीसन।

Read more:

Champions Trophy Final: भारत या न्यूजीलैंड? पाकिस्तानी फैंस किसे सपोर्ट कर रहे हैं, चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल पर आया ऐसा रिएक्शन

Follow Us Google News