जयपुर में आई Yashasvi Jaiswal की आंधी, CSK के सामने 203 रन का लक्ष्य

IPL के 37वें मैच में राजस्थान ने चेन्नई को जीत के लिए 203 रन का लक्ष्य दिया। टीम की ओर से ओपनर Yashasvi Jaiswal ने केवल 43 गेंदों पर 77 रन की आतिशी पारी खेली।

New Update
Yashasvi Jaiswal

Yashasvi Jaiswal, image ipl/bcci

IPL 2023 में आज जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स (RR vs CSK) के बीच टूर्नामेंट का 37वां मैच खेला जा रहा है। जहां RR ने CSK को जीत के लिए 203 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए मेजबान टीम ने 5 विकेट पर 202 रनों का स्कोर बनाया। 

ये भी पढ़ें- टीम इंडिया में कमबैक के बाद इमोशनल हुए अजिंक्य रहाणे, बोले- 'मैंने जिंदगी में...'

 

 

RR की ताबड़तोड़ शुरुआत

पहले बैटिंग करते हुए यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर ने राजस्थान को तूफानी शुरुआत दिलाई। पारी के तीसरे ही ओवर में यशस्वी ने आकाश सिंह के ओवर में 18 रन बटोरे। दोनों ओपनर्स ने 5वें ही ओवर में स्कोरबोर्ड पर बिना विकेट गंवाए 50 रन लगा दिए थे। इसी बीच जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने केवल 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। उनको रोकना काफी मुश्किल नजर आ रहा था।  

9वें ओवर में रवींद्र जडेजा ने बटलर (27) को आउट कर सीएसके को पहली सफलता दिलाई। उनका कैच लॉन्ग ऑन पर शिवम दुबे ने पकड़ा। बटलर और यशस्वी ने पहले विकेट के लिए मात्र 50 गेंदों पर 86 रन जोड़े।

तुषार ने दिलाए 2 विकेट 

बटलर के विकेट के बाद भी रॉयल्स की पारी तेजी से आगे बढ़ रही थी। 14वें ओवर में महेंद्र सिंह धोनी ने तुषार देशपांडे को अटैक पर लगाया और उन्होंने एक ही ओवर में 2 बड़े विकेट अपनी झोली में डाले। पहली ही गेंद पर उन्होंने कप्तान संजू सैमसन (17) को आउट किया। इसके बाद 5वीं गेंद पर शतक की ओर बढ़ रहे यशस्वी जायसवाल (77) को पवेलियन भेजा। जायसवाल ने 43 गेंदों पर 8 चौके और 4 छ्क्कों की मदद से लाजवाब 77 रन बनाए।

17वें ओवर में महेश तीक्षणा ने शिमरोन हेटमायर (8) को बोल्ड कर राजस्थान को बड़ा झटका पहुंचाया। इसके बाद ध्रुव जुरेल और देवदत्त पडिक्कल ने तेजी से रन बटोरे। दोनों ने 5वें विकेट के लिए 21 गेंदों पर 48 रन जोड़े। जुरेल ने चौके-छक्कोंं की बारिश करते हुए मात्र 15 गेंदों पर 34 रन बनाए। पडिक्कल ने 12 गेंदों पर आतिशी बैटिंग करते हुए नाबाद 22 रन बनाए।

KKR vs CSK 2

ये भी पढ़ें- WTC Final में हुई सरफराज खान की एंट्री, ईशान को भी मौका; इस दिन रवाना होगी टीम

  • पावरप्ले तक RR का स्कोर 64/0 था।
  • रवींद्र जडेजा ने IPL में बटलर को दूसरी बार आउट किया।
  • जायसवाल और सैमसन ने दूसरे विकेट के लिए 29 गेंदों पर 29 रन जोड़े।
  • यशस्वी जायसवाल (77) का आईपीएल में छठा और इस सीजन तीसरा 50+ रहा।
  • रवींद्र जडेजा ने 4 ओवर में 32 रन देकर 1 विकेट लिया।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

राजस्थान रॉयल्स : संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पड्‌डीकल, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ध्रुव जुरेल, एडम जम्पा, युजवेंद्र चहल, संदीप शर्मा और जेसन होल्डर।
इम्पैक्ट प्लेयर्स : रियान पराग, कुलदिप सेन, डोनोवन फरेरा, एम अश्विन, केएम आसिफ।

चेन्नई सुपर किंग्स: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड, डेवोन कॉन्वे, अजिंक्य रहाणे, मोईन अली, शिवम दूबे, रवींद्र जडेजा, मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे, आकाश सिंह और महीश तीक्षणा।
इम्पैक्ट प्लेयर्स : अंबाती रायडु, ड्वेन प्रीटोरियस, सुभ्रांशु सेनापति, शेख रशीद, राजवर्धन हंगरगेकर।

vfew

Latest Stories