WTC Final 2025: लंबे समय के इंतजार के बाद साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC 2025) का खिताब अपने नाम कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लोड्स में खेले गए WTC फाइनल में साऊथ अफ्रीका ने 5 विकेट से जीत हासिल कर यह प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम कर लिया है।

कप्तान टेम्बा बावुमा की अगुवाई में साऊथ अफ्रीका ने 27 साल बाद यह खिताब अपने नाम कर अपने देश वापस लौट चुकी है, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान एयरपोर्ट के बाहर उनके फैंस का कतार देखने को मिला, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

WTC Final 2025: एयरपोर्ट पर हुआ सेलिब्रेशन

इस समय पूरा देश जश्न में डूबा हुआ है। जैसे ही साउथ अफ्रीकी टीम जोहान्सबर्ग एयरपोर्ट पहुंची तो वहां का नजारा देखने वाला था। हजारों संख्या में फैंस अपने विजेता टीम की स्वागत में देश का झंडा और खिलाड़ियों का पोस्टर लिए पहुंचे हुए थे। यह नज़ारा बेहद ही भावुक और गर्व से भरा हुआ था। फैंस झंडा और पोस्टर लिए जीत के नारे लगा रहे थे।

सबसे पहले कप्तान और कोच बाहर फैंस के बीच आए। इस दौरान उनके हाथों में जीत की प्रतीक "WTC मेस" थी। उनको बाहर आता देख फैंस "चैंपियन, चैंपियन" के नारें लगाने लगे। यह पल और भी ज्यादा खास तब हुआ जब खिलाड़ियों ने फैंस को गले लगाया और साथ में सेल्फी भी ली।

WTC Final 2025: भावुक हुए टेम्बा बावुमा

इस ऐतिहासिक जीत के बाद टेम्बा बावुमा ने कहा, "यह हमारे लिए और हमारे देशवासियों के लिए बहुत ही खास पल है। अभी यह पूरी तरह से महसूस नहीं हुआ है, लेकिन कुछ ही दिनों में इसकी अहमियत और भी ज्यादा गहराई से समझ में आएगी।"

Temba Bavuma
Temba Bavuma

WTC Final 2025: 5 विकेट से मिली जीत

11 जून को साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच WTC फाइनल मुकाबला शुरू हुआ। जहां साऊथ अफ्रीका की पहली पारी कुछ खास नहीं रही, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने पूरा खेल पलट कर यह मुकाम हासिल कर लिया। उन्होंने लक्ष्य पूरा कर 5 विकेट से यह फाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Read More: Anshul Kamboj: कौन हैं अंशुल कंबोज? जिन्हें टीम इंडिया में शामिल करने की उठी बात