WPL Prize Money: विजेता मुंबई इंडियंस को मिलेगी इतने करोड़ प्राइस मनी

विमेंस प्रीमियर लीग (Womens Premier League 2023) के पहले सीजन का फाइनल मुकाबला ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई (Brabourne Stadium, Mumbai) में खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स विमेन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।

WPL Prize Money

WPL Prize Money: Image credit: WPL

New Update

DCW vs MIW, WPL, WPL 2023, Harmanpreet Kaur, WPL Final, WPL 2023 Final: विमेंस प्रीमियर लीग (Womens Premier League 2023) के पहले सीजन का  फाइनल मुकाबला ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई (Brabourne Stadium, Mumbai) में खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स विमेन (Delhi Capitals Women vs Mumbai Indians Women) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बैटिंग करने उतरी मेग लेनिंग (Meg Lanning) की कप्तानी वाली टीम की शुरुआत खराब रही। पावरप्ले में टीम ने तीन विकेट गंवा दिए। DCW ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 131 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस विमेन ने 19.3 ओवर में 03 विकेट खोकर 134 रन बनाकर 7 विकेट से मुकाबले को जीत लिया।

विजेता को मिलेंगे इतने करोड़

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विमेंस प्रीमियर लीग की विजेता टीम (मुंबई इंडियंस) को 6 करोड़ रुपये इनामी राशि के रूप में मिलेंगे। वहीं उपविजेता दिल्ली को 3 करोड़ रुपये मिलेंगे। इसके अलावा तीसरे स्थान पर रहने वाली यूपी वॉरियर्स को 1 करोड़ रुपये मिलेंगे। जबकि चौथे और पांचवें स्थान पर मौजूद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात जायंट्स खाली हाथ जाएंगी। दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस ने लीग स्टेज में 8 में से 6-6 मुकाबले जीते थे। हालांकि बेहतर नेट रनरेट के चलते दिल्ली ने सीधे फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। वहीं दूसरे स्थान पर रहने वाली मुंबई का तीसरे नंबर वाली यूपी वॉरियर्स से मुकाबला हुआ था। एलिमिनेटर ने मुंबई ने दिल्ली को 72 रन से मात दी थी। 

IPL की प्राइस मनी 20 करोड़

IPL Prize Money: आईपीएल 2022 की विजेता गुजरात टाइटंस को प्राइस मनी के रूप में 20 करोड़ रुपये मिले थे। वहीं उपविजेता राजस्थान रॉयल्स को 12.5 करोड़ करोड़ रुपये मिले थे। वहीं इस बार पाकिस्तान सुपर लीग की विजेता लाहौर कलंदर्स की टीम को 120 मिलियन पाकिस्तानी रुपये मिले। भारतीय रुपये में इसे बदलें तो यह 3.4 करोड़ रुपये होता हैं। इसके अलावा पीएसएल की रनरअप मुल्तान सुल्तांस  को 80 मिलियन पाकिस्तानी रुपये मिले। भारतीय रुपये में यह 2.3 करोड़ रुपये होते हैं। विमेंस प्रीमियर लीग की विजेता टीम को पीएसएल की विजेता टीम की तुलना में दो गुना इनामी राशि मिलेगी।

ये भी पढ़ें: RCB का अनबॉक्स इवेंट, डीविलियर्स और गेल को मिला हॉल ऑफ द फेम

ये भी पढ़ें: RCB फैंस को इस बार खिताब जीतने की आशा, कोहली पर जताया भरोसा

#IPL #harmanpreet kaur #Meg Lanning #Mumbai #WPL #WPL 2023 #Mumbai Indians Women #Womens Premier League 2023 #Delhi Capitals Women #DCW vs MIW #WPL 2023 Final #Delhi Capitals Women vs Mumbai Indians Women #Brabourne Stadium #WPL Final #IPL Prize Money
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe