DCW vs MIW: WPL 2023 का फाइनल जीती मुंबई, दिल्ली को 7 विकेट से हराया

मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम स्टेडियम में रविवार को दिल्ली कैपिटल्स विमेन और मुंबई इंडियंस विमेन (Delhi Capitals Women vs Mumbai Indians Women) के बीच विमेंस प्रीमियर लीग 2023 (Womens Premier League 2023) का फाइनल मुकाबला खेला गया।

New Update
Mumbai Indians Women

Mumbai Indians Women: Image credit: WPL

DCW vs MIW, WPL 2023, WPL 2023 Final, WPL Final,  WPL: मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम स्टेडियम (Brabourne Stadium, Mumbai) में रविवार को दिल्ली कैपिटल्स विमेन और मुंबई इंडियंस विमेन (Delhi Capitals Women vs Mumbai Indians Women) के बीच विमेंस प्रीमियर लीग 2023 (Womens Premier League 2023) का फाइनल मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 131 रन बनाए। आखिरी विकेट के लिए शिखा पांडे (Shikha Pandey) और राधा यादव (Radha Yadav) के बीच 24 गेंदों में 52 रनों के साझेदारी हुई। जवाब में मुंबई ने 19.3 ओवर में 134 रन बनाकर 7 विकेट से मुकाबले को जीत लिया।

दिल्ली की खराब शुरुआत

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की शुरुआत खराब रही। पावरप्ले में ही टीम की तीन खिलाड़ी पवेलियन लौट चुकी थीं। दूसरे ओवर की तीसरी ही गेंद पर दिल्ली का पहला विकेट गिरा। शेफाली वर्मा ने 4 गेंदों पर 11 रन की तूफानी पारी खेली। इसी ओवर की 5वीं गेंद पर DCW को दूसरा झटका लगा। एलिस कैपसी खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गईं। 5वें ओवर की दूसरी गेंद पर दिल्ली का तीसरा विकेट गिरा। जेमिमा रोड्रिग्स ने 8 गेंदों पर 9 रन बनाए।

रन आउट हुईं कप्तान

11वें ओवर की तीसरी गेंद पर दिल्ली का चौथा विकेट गिरा। मारिजैन कप्प ने 21 गेंदों पर 18 रन बनाए। अगली ही गेंद पर कप्तान मेग लैनिंग (Meg Lanning) रन आउट हुईं। उन्होंने 29 गेंदों पर 35 रन बनाए। 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर दिल्ली को छठा झटका लगा। अरुंधति रेड्डी भी खाता खोले बिना ही पवेलियन लौटीं। उन्होंने 5 गेंदों का सामना किया। अगले ही ओवर की दूसरी गेंद पर DCW का 7वां विकेट गिरा। जेस जोनासेन ने 11 गेंदों पर 2 रन बनाए। 

आखिरी विकेट के लिए हुई साझेदारी

16वें ओवर की चौथी गेंद पर दिल्ली का 8वां विकेट गिरा। मिन्नू मणि ने 9 गेंदों पर 1 रन बनाया। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर दिल्ली का 9वां विकेट गिरा। तान्या भाटिया भी खाता नहीं खोल सकीं। आखिरी विकेट के लिए शिखा पांडे और राधा यादव के बीच 24 गेंदों में 52 रनों के साझेदारी हुई। शिखा 17 गेंदों पर 27 रन और राधा 12 गेंदों पर 27 रन बनाकर नाबाद रहीं। दोनों की साझेदारी ने दिल्ली को एक लड़ने वाले टोटल तक पहुंचाया। 

मुंबई की धीमी शुरुआत

132 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई को दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर ही पहला झटका लगा। यास्तिका भाटिया 3 गेंदों पर 4 रन बनाकर कैच आउट हुईं। चौथे ओवर की चौथी गेंद पर मुंबई का दूसरा विकेट गिरा। सलामी बल्लेबाज हेली मैथ्यूज ने 12 गेंदों पर 13 रन बनाए। 10 ओवर तक मुंबई का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 51 रन था। नेट साइवर-ब्रंट और हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के बीच तीसरे विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी हुई। 17वें ओवर की पहली गेंद पर मुंबई को तीसरा झटका लगा। कप्तान हरमनप्रीत 37 के स्कोर पर रन आउट हुईं। नेट साइवर-ब्रंट और केर ने अंत में मुंबई को जीत दिलाकर ही दम लिया। ब्रंट ने जहां 55 गेंदों पर 60 रन तो केर ने 08 गेंदों पर 14 रन बनाए।

ये भी पढ़ें: IPL में सबसे ज्यादा बार नाबाद लौटे हैं ये बल्लेबाज, यहां देखें लिस्ट

ये भी पढ़ें: गावस्कर के फैशन शो वाले बयान पर आया Sarfaraz Khan का रिएक्शन, जानें

Latest Stories