World Cup 2023 Schedule का हुआ ऐलान, देखें विश्व कप का पूरा शेड्यूल

वनडे वर्ल्‍ड कप 2023 (ODI World Cup) का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को खेला जाएगा। टूर्नामेंट के डे-नाइट मुकाबले दोपहर दो बजे शुरू होंगे, जबकि डे मैच सुबह 10.30 से शुरू होंगे। 

Image Credit ICC

Image Credit ICC

New Update

आखिरकार लंबे इंतजार के बाद वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल (World Cup 2023 Schedule) सामने आ गया है। ICC ने इसकी  घोषणा कर दी है। जैसी कि संभावना जताई जा रही थी, इसकी शुरुआत 5 अक्‍टूबर से होगी। जबकि वनडे वर्ल्‍ड कप 2023 (ODI World Cup) का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को खेला जाएगा। टूर्नामेंट के डे-नाइट मुकाबले दोपहर दो बजे शुरू होंगे, जबकि डे मैच सुबह 10.30 से शुरू होंगे। 

 

वैसे तो डे नाइट मुकाबले थोड़ा देर से होते हैं, लेकिन सर्दी के मौसम को देखते हुए इन मैचों को जल्दी शुरू करवाने का फैसला लिया गया है। प्रतियोगिता का पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। ये मुक़ाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जाएगा, जबकि फाइनल मैच भी इसी मैदान पर ही खेला जाएगा। 

ये सभी मैच कुल 12 स्थानों पर होंगे। इनमें हैदराबाद, अहमदाबाद, धर्मशाला, दिल्ली, चेन्नई, लखनऊ, पुणे, बेंगलुरु, मुंबई और कोलकाता शामिल हैं। 29 सितंबर से 3 अक्टूबर तक होने वाले अभ्यास मैचों की मेजबानी हैदराबाद के अलावा गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम भी करेंगे।

ये भी पढ़ेंः क्या घरेलू क्रिकेट नहीं IPL के जरिए होगा, भविष्य में Test Team का चयन

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल (World Cup 2023 Schedule) -

5 अक्टूबर- इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड - अहमदाबाद

6 अक्टूबर- पाकिस्तान बनाम क्वॉलीफायर-1 - हैदराबाद

7 अक्टूबर- बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान- धर्मशाला

8- अक्टूबर- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया- चेन्नई

9- अक्टूबर- न्यूजीलैंड बनाम क्वॉलीफायर-1 हैदराबाद

10- अक्टूबर- इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश- धर्मशाला

11- अक्टूबर- भारत बनाम अफगानिस्तान- दिल्ली

12- अक्टूबर- पाकिस्तान बनाम क्वॉलीफायर-2 - हैदराबाद

13- अक्टूबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका - लखनऊ

14- अक्टूबर - न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश - चेन्नई

ये भी पढ़ेंः WC Qualifiers: WI जैसे-तैसे सुपर 6 में पहुंची, टीमों की स्थिति हुई साफ

15- अक्टूबर- भारत बनाम पाकिस्तान - अहमदाबाद

16- अक्टूबर - ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वॉलीफायर-2 - लखनऊ

17- अक्टूबर- साउथ अफ्रीका बनाम क्वॉलीफायर-1 - धर्मशाला

18- अक्टूबर- न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान- चेन्नई

19- अक्टूबर- भारत बनाम बांग्लादेश - पुणे

20- अक्टूबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान- बैंगलोर

21- अक्टूबर- इंग्लैंड -साउथ अफ्रीका - मुंबई

22- अक्टूबर- क्वॉलीफायर-1 बनाम क्लॉलीफायर-2 - लखनऊ

23- अक्टूबर- भारत बनाम न्यूजीलैंड- धर्मशाला

24- अक्टूबर- साउथ अफ्रीका बनाम क्वॉलीफायर-2 - दिल्ली

ये भी पढ़ेंः Sarfaraz Khan को नहीं चुने जाने को लेकर हुआ खुलासा, इसलिए नहीं हो रहा है उनका चयन

world cup

25- अक्टूबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वॉलीफायर-1 दिल्ली

26- अक्टूबर- इंग्लैंड बनाम क्वॉलीफायर-2 - बैंगलोर

27- अक्टूबर- पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका - चेन्नई

28- अक्टूबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड - धर्मशाला

29- अक्टूबर- भारत बनाम इंग्लैंड - लखनऊ

30- अक्टूबर- अफगानिस्तान बनाम क्वॉलीफायर-2 - पुणे

31- अक्टूबर- पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश - कोलकाता

1- नवंबर- न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका - पुणे

2- नवंबर- भारत बनाम क्वॉलीफायर-2 - मुंबई

3- नवंबर- अफगानिस्तान बनाम क्वॉलीफायर-1 - लखनऊ

4- नवंबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड - अहमदाबाद

4- नवंबर- न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान - बैंगलोर

5- नवंबर- भारत बनाम साउथ अफ्रीका - कोलकाता

6- नवंबर- बांग्लादेश बनाम क्वॉलीफायर-2 - दिल्ली

7- नवंबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान - मुंबई

ये भी पढ़ेंः MS Dhoni को नहीं बल्कि इसे मानते हैं Captain Cool, गावस्कर ने बताया उस खिलाड़ी का नाम

8- नवंबर- इंग्लैंड बनाम क्वॉलीफायर-1 - पुणे

9- नवंबर- न्यूजीलैंड बनाम क्वॉलीफायर-2- बैंगलोर

10- नवंबर- साउथ अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान - अहमदाबाद

11- नवंबर- भारत बनाम क्वॉलीफायर-1 - बैंगलोर

12- नवंबर- इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान - कोलकाता

12- नवंबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश- पुणे

15- नवंबर- सेमीफाइनल-1 - मुंबई

16- नवंबर- सेमीफाइनल-2 - कोलकाता

19- नवंबर - फाइनल- अहमदाबाद

टीम इंडिया (Team India) का वर्ल्‍ड कप शेड्यूल इस प्रकार है:

भारतीय टीम वनडे वर्ल्ड कप में अपना पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को खेलेगी, जिसमें उसकी टक्कर ऑस्ट्रेलिया के साथ चेन्नई में होगी। भारत और पाकिस्तान का सबसे बड़ा मुकाबला 15 अक्टूबर को खेला जाएगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया के बाकी मैचों का शेड्यूल इस प्रकार है। 

team india

8 अक्‍टूबर, भारत बनाम ऑस्‍ट्रेलिया - चेन्‍नई

11 अक्‍टूबर, भारत बनाम अफगानिस्‍तान - दिल्‍ली

15 अक्‍टूबर, भारत बनाम पाकिस्‍तान - अहमदाबाद

19 अक्‍टूबर, भारत बनाम बांग्‍लादेश - पुणे

22 अक्‍टूबर, भारत बनाम न्‍यूजीलैंड - धर्मशाला

29 अक्‍टूबर, भारत बनाम इंग्‍लैंड - लखनऊ

2 नवंबर, भारत बनाम क्‍वालीफायर - मुंबई

5 नवंबर, भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - कोलकाता

11 नवंबर, भारत बनाम क्‍वालीफायर - बेंगलुरु

#ICC #team india #ODI World Cup #Narendra Modi Stadium #World Cup 2023 Schedule
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe