Alexander Steele Wicketkeeping video: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ से बाहर हो गई है। जिसके बाद एमएस धोनी (MS Dhoni) के करियर को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सबसे ज्यादा चर्चाओं में से एक यह है कि क्या एमएस धोनी आईपीएल 2026 में भी खेलते नजर आएंगे? इसके साथ ही फैंस के मन में एक और सवाल घूम रहा है कि एमएस धोनी कब तक आईपीएल मैच खेलेंगे? लेकिन अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने इन सभी सवालों पर विराम लगाने का काम किया है।
MS Dhoni अभी 30 साल और IPL खेल सकते हैं?
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक बुजुर्ग विकेटकीपिंग करता हुआ नजर आ रहा है। यहां तक कि वह बुजुर्ग अपनी पीठ पर ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर विकेटकीपिंग करता हुआ नजर आया। वीडियो में बुजुर्ग विकेट के पीछे खड़ा होकर एक मध्यम गति के गेंदबाज का सामना कर रहा था। उसने लेग साइड पर जा रही गेंद को आसानी से पकड़ लिया।
An 83 year old man wicketkeeping with an oxygen cylinder behind his back. 🤯pic.twitter.com/5qdinYYv8P
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 1, 2025
अब फैंस इस विकेट कीपर के जज्बे की तुलना एमएस धोनी (MS Dhoni) से कर रहे हैं। जिसके बाद फैंस मान रहे हैं कि धोनी अभी 30 और विकेटकीपिंग कर सकते हैं।
कौन है वह क्रिकेटर जो ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर विकेटकीपिंग कर रहा है?
असल में वायरल हो रहा यह वीडियो, जिसमें एक बुजुर्ग ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ विकेटकीपिंग कर रहे हैं, स्कॉटलैंड के क्रिकेटर अलेक्जेंडर स्टील का है। वीडियो में उनकी उम्र 83 साल बताई जा रही है, लेकिन असल में इस खबर के लिखे जाने तक एलेक्स स्टील की उम्र 84 साल और 65 दिन हो चुकी है।
एलेक्स स्टील ने अपने करियर में 14 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। इन मैचों में उन्होंने 24.84 की औसत से 621 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक भी जड़े। विकेट के पीछे उन्होंने 11 कैच पकड़े और 2 स्टंपिंग भी की है।
एमएस धोनी के आईपीएल आंकड़े
43 वर्षीय एमएस धोनी (MS Dhoni) ने खबर लिखे जाने तक 274 आईपीएल मैच खेले हैं। उन्होंने 38.52 की औसत से 5394 रन बनाए हैं। जिसमें 24 अर्धशतक शामिल हैं। एमएस धोनी (MS Dhoni) ने अपने आईपीएल करियर में अब तक 156 कैच लिए हैं और 46 स्टंपिंग भी की हैं।
Read More Here:
Vaibhav Suryavanshi की लिस्ट में शामिल हुआ CSK का युवा खिलाड़ी, यहां जानें कौन हैं Ayush Mhatre?
खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट,क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।