MI Vs RR: लाइव स्ट्रीमिंग, पिच और मौसम की जानकारी, दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

मुंबई को अपने पिछले दोनों मैचों में हार मिली है, जबकि RR को पिछले मैच में CSK के खिलाफ बड़ी जीत मिली थी। संजू अपनी कप्तानी से इस साल सबको प्रभावित कर रहे हैं। 

New Update
mi rr .png

image credit IPL / Bcci

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) IPL 2023 के 42वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की मेजबानी करेगी। MI Vs RR मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में रविवार 30 अप्रैल को खेला जाएगा। ये मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा। इस मैच के रोमांचक होने की पूरी संभावना है। 

दोनों टीमों को इस प्रतियोगिता में अपने पिछले 5 मुकाबलों में 3-3 मैचों में जीत और 2-2 मैचों में हार मिली है। मुंबई को अपने पिछले दोनों मैचों में हार मिली है, जबकि RR को पिछले मैच में CSK के खिलाफ बड़ी जीत मिली थी। संजू अपनी कप्तानी से इस साल सबको प्रभावित कर रहे हैं। 

 ये भी पढ़ें: Wrestlers Protest: अब पहलवानों के समर्थन में उतरे नेता, केजरीवाल ने की फांसी की मांग

हेड टू हेड 

CSK vs RR 2

दोनों टीमों की अब तक कुल 27 बार आईपीएल में आमने सामने आई हैं। इनमें 14 बार बाजी मुंबई इंडियंस ने मारी है, तो 12 बार जीत राजस्थान के खाते में आई है। जबकि 1 मैच का कोई परिणाम नहीं निकला था। पिछली 5 भिड़ंतों में 3 बार जीत मुंबई इंडियंस को मिली है, जबकि 2 बार मैच राजस्थान रॉयल्स की झोली में गया है। इस बार देखना होगा कि ऊंट किस करवट बैठता है। 

 ये भी पढ़ें: वॉशिंगटन सुंदर की इंजरी पर छलका SRH कैप्टन का दर्द, बोले- ये हमारे लिए बड़ा झटका

लाइव स्ट्रीमिंग 

SRH vs MI 1

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच कब खेला जाएगा?
मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स का मैच रविवार 30 अप्रैल को खेला जाएगा।

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच कहां खेला जाएगा?
मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स का मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स का मैच कब शुरू होगा?
मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। मैच का टॉस 7 बजे होगा।

TV पर मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स का मैच कैसे देखें?
मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के मैच का प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स का मैच ऑनलाइन कैसे देखें?
मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स मैच को JioCinema ऐप पर लाइव देख सकते हैं। इस ऐप पर आपको मुकाबला फ्री में देखने को मिलेगा।

 ये भी पढ़ें: फिर बोला Pujara का बल्ला... काउंटी क्रिकेट में जड़ा दूसरा शतक, WTC Final से पहले भारत के लिए अच्छे संकेत

पिच और मौसम 

Image Credit IPL

वानखेड़े स्टेडियम में ज्यादातर हाईस्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। इसकी वजह ये है कि यहां का मैदान छोटा है। ये मैदान बल्लेबाजों के लिए मददगार मैदानों में से एक माना जाता है। लेकिन यदि इस पिच पर स्पिनर्स को मदद मिली, तो उनकी भूमिका अहम हो सकती है। क्योंकि मदद होने पर उन्हें यहां उछाल के साथ-साथ टर्न भी मिल सकता है।

मुंबई में मैच के दौरान तापमान अधिकतम 31 डिग्री रहेगा, जबकि न्यूनतम 27 डिग्री तक जाएगा। बारिश की मात्र संभावना 20% रहेगी। इसका मतलब है कि बारिश मैच में खलल डाल सकती है। बादलों के छाए रहने के कारण नमी 66% तक रहेगी। जबकि हवा 18 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चलेगी।

 ये भी पढ़ें: वॉशिंगटन सुंदर की इंजरी पर छलका SRH कैप्टन का दर्द, बोले- ये हमारे लिए बड़ा झटका

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन 

िै

मुंबई इंडियंस: 

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, जेसन बेहरेनडॉर्फ, ऋतिक शौकीन, नेहल वढेरा, अर्जुन तेंदुलकर और पीयूष चावला।

राजस्थान रॉयल्स: 

जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल। 

Latest Stories