MI vs KKR Match Live Streaming: ऐसे देख सकते हैं लाइव मैच, मौसम और पिच की पूरी जानकारी

आईपीएल 2023 का 22वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स (MI vs KKR) के बीच खेला जाएगा। इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और अन्य सभी जानकारी।

New Update
MI vs KKR

MI vs KKR, image ipl/bcci

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को आईपीएल 2023 का 22वां मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स (MI vs KKR) के बीच दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। MI लीग में अब तक तीन मैच खेले हैं और सिर्फ 1 में जीत मिली है। वहीं कोलकाता ने 4 मुकाबले खेले हैं और 2 में जीत दर्ज की है। मुंबई इंडियंस ने जहां अपना पिछला मुकाबला जीता है तो वहीं, कोलकाता को सनराइजर्स हैदराबाद ने हराया था।

ये भी पढ़ें- MI vs KKR Head to Head: वानखेड़े में 11 साल से नहीं जीती केकेआर, लगातार गंवाए 6 मैच

रगपग

हेड टू हेड 

कुल मैच: 31
MI जीता: 22
KKR जीता: 9

लाइव स्ट्रीमिंग 

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच कब खेला जाएगा?
मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट का मैच रविवार, 16 अप्रैल को खेला जाएगा।

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच कहां खेला जाएगा?
मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच कब शुरू होगा?
मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। मैच का टॉस 3 बजे होगा।

TV पर मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच कैसे देखें?
मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच का प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच ऑनलाइन कैसे देखें?
मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स मैच को JioCinema ऐप पर लाइव देख सकते हैं। इस ऐप पर आपको मुकाबला फ्री में देखने को मिलेगा। 

पिच और वेदर 

वानखेड़े स्टेडियम में अधिकांश हाईस्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। चूंकि मैच दोपहर में खेला जाएगा, इसलिए पिच पर नमी नहीं होगी। ऐसे में टॉस भी कोई मायने नहीं रखेगा। दिन के मुकाबले में स्पिनर्स की भूमिका अहम हो सकती है क्योंकि उन्हें यहां उछाल के साथ-साथ टर्न भी मिल सकता है।

मुंबई में मैच के दौरान तापमान अधिकतम 34 डिग्री रहेगा जो शाम होते-होते गिरकर 30 डिग्री हो जाएगा। बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि दोपहर की गर्मी में समुद्र के किनारे दोनों टीमों के लिए गर्म मौसम में क्रिकेट खेलना आसान नहीं होगा।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, जेसन बेहरेनडॉर्फ, ऋतिक शौकीन, नेहल वढेरा, अरशद खान, रिले मेरेडिथ।

कोलकाता नाइट राइडर्स: रहमानुल्लाह गुरबाज, एन जगदीसन, नितीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, सुयश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, लॉकी फर्ग्यूसन, उमेश यादव।

ये भी पढ़ें- 'उसके लिए 12 शून्य भी कुर्बान...', पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने सूर्या को लेकर दिया बड़ा बयान

Latest Stories