When Will MS Dhoni Return IPL 2025 and His Salary After IPL 2025 Schedule Announcement CSK: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League 2025) का शेड्यूल घोषित हो गया है। इस आगामी सीजन के लिए मेगा ऑक्शन करवाया था, जिसमें टीमों ने अपने पर्स अनुसार सबसे मजबूत टीम बनाने का प्रयास किया। इस बीच IPL 2025 मेगा ऑक्शन में CSK ने ज्यादा से ज्यादा पुराने खिलाड़ियों को ही खरीदने का प्रयास किया था।

चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) आईपीएल की सबसे लोकप्रिय टीमों में से एक है और फैंस के लिए अच्छी बात यह है कि एमएस धोनी 2025 में भी खेलने वाले हैं। 43 वर्षीय धोनी ने कुछ सप्ताह पहले ही आईपीएल 2025 में खेलने के लिए अभ्यास शुरू कर दिया था। मगर सवाल है कि आखिर धोनी किस दिन क्रिकेट मैदान में वापसी करेंगे और इस वर्ष उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स कितनी सैलरी देने वाला है?

When Will MS Dhoni Return IPL 2025 and His Salary After IPL 2025 Schedule Announcement CSK

आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स अपना पहला मैच 23 फरवरी को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी। अगर धोनी फिट रहते हैं तो इसी दिन उनकी क्रिकेट मैदान में वापसी होगी। आपको याद दिला दें कि IPL 2024 में जब-जब धोनी बैटिंग करने मैदान में आए तब-तब दर्शकों ने उन्हें खेलते देख खूब शोर मचाया था, इस बार भी कुछ ऐसा ही होने की उम्मीद है।

धोनी आखिरी बार 18 मई 2024 के दिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ मैच में खेलते नजर आए थे। उस मैच में धोनी ने 13 गेंद में 25 रन की पारी खेली थी। प्लेऑफ में जाने की दृष्टि से वह मुकाबला CSK के लिए बहुत महत्वपूर्ण था, लेकिन चेन्नई उस मैच को 27 रन से हार गई थी।

कितनी सैलरी लेंगे एमएस धोनी?

एमएस धोनी को 2022-2024 सीजन तक CSK फ्रैंचाइजी ने 12 करोड़ रुपये की सैलरी दी थी, लेकिन आईपीएल 2025 शुरू होने से पूर्व BCCI नए नियम लागू कर चुका है। इस बीच एक पुराने नियम को वापस लाया गया कि जिस खिलाड़ी को रिटायर हुए 5 साल या उससे अधिक समय बीत चुका है, उसे अनकैप्ड प्लेयर की सूची में रखा जाएगा। एक अनकैप्ड प्लेयर होने के चलते धोनी को आईपीएल 2025 में 4 करोड़ रुपये की सैलरी मिलेगी।

Read More Here:

IPL 2025 में श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में किस दिन किस से होगा पंजाब किंग्स का सामना, देखें शेड्यूल!

कराची में भिड़े Babar Azam और Virat Kohli के फैंस – कौन है क्रिकेट का असली किंग?

IPL 2025: मुंबई इंडियंस के मुकाबले कब और किस दिन, यहां देखें पूरा शेड्यूल!

IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स का किस टीम कब मुकाबला, देखें 2025 का पूरा शेड्यूल!

खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट,क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।