VIRAT KOHLI को मिला पूर्व भारतीय खिलाड़ियों का SUPPORT! IPL 2024

विराट कोहली के समर्थन में नज़रआए पूर्व भारतीय खिलाड़ी मिथाली राज और इरफ़ान पठान। विराट की स्ट्राइक रेट पर सवाल उठने वाले लोगों को दिया जवाब। Cricket

New Update
virat

Virat Kohli विश्व के प्रबल बल्लेबाज़ों मे से एक है और उन्होंने अपनी परफॉरमेंस से ये साबित भी किया है | कोहली अपनी गेम को लेके न्यूज़ मै बने रहते है, पर इस साल T20 World Cup 2024 मे विराट कोहली के होने न होने पर काफी सारे सवाल उठ रहे है | कुछ लोगों को विराट की  स्ट्राइक रेट से प्रॉब्लम है वही कुछ उनकी वेस्ट इंडीज की पिट् पर परफॉरमेंस को लेके सवाल कर रहे है | विराट की आईपीएल की बेहतरीन पर्फोर्मस के बाद भी उनको ट्रोल किया जा रहा है,  जिसके बाद  पूर्व खिलाडी मिथाली राज और इरफ़ान पठान ने उनका साथ दिया |

स्टार स्पोर्ट्स के प्रेस रूम मै पूर्व खिलाडी मिथाली राज और इरफ़ान पठान विराट कोहली के वर्ल्ड कप के स्क्वाड मै होने न होने पर बात कर रहे थे, जहां उनहोने बोला की उनको कोहली जैसे अनुभवी खिलाडी को इतने बड़े टूर्नामेंट के लिए चुनना चाहिए | विराट कोहली जोकि 2022 के t20 वर्ल्ड कप के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे, उन्होंने 6 मुकाबलों मे 296 रन्स बनाये थे, उनका  औसत 98.66 का था एव स्ट्राइक रेट लगभग 137 का था |

इसी के ऊपर  Mithali Raj ने बोलै की " विराट कोहली को ज़रूर चुनना चाहिए क्युकी उनके पास वो अनुभव है, जब हम वर्ल्ड कप की बात करते है साथ ही  साथ उन्होंने बोला की कोहली ने पिछले t20 वर्ल्ड कप में भी काफी अच्छा परफॉर्म किया था | आखिर मे उन्होंने बोला की विराट कोहली किस स्थान पर खेलते है और टीम को उनकी ज़रूरत कैसे है वो काचे और कप्तान को देखना पड़ेगा, क्युकी उनके साथ शुबमन गिल जैसे खिलाडी भी है जिनका खेल कोहली से मिलता जुलता है, पर अगर आप उन खिलाड़ियों को लेके जाना चाहते हो जो फॉर्म मै है तो आपको विराट के साथ जाना चाहिए|  " 

इसके बाद पूर्व भारतीय खिलाड़ी Irfan Pathan ने भी कोहली का समर्थन करते हुए कहा की " विराट कोहली का स्ट्राइक रेट  इंटरनेशनल क्रिकेट मे क्रिस गेले से भी बेहतर  है | साथ ही उन्होंने बोला की हर बार कोहली के स्ट्राइक रेट पर ही  सब बात करते है, जबकि हार्दिक पंड्या और रोहित शर्मा का स्ट्राइक रेट 139 का है पर उनके बारे मै कोई बात नहीं करता है  | साथ ही  में उन्होंने ये बोला की हर खिलाडी की स्ट्राइक रेट एक जैसी नहीं होती और हर खिलाड़ी अलग-अलग परिस्थिति में खेलते हैं और उन्हें उसी तरीके से देखना चाहिए "|

T20 वर्ल्ड कप 1  जून 2024 से शुरू होगा और इंडियन टीम का स्क्वाड अप्रैल के आखिरी हफ्ते मै या फिर मई के पहले हफ्ते मे आ जाएगा पर  देखना ये होगा की विराट को वर्ल्ड कप में जगह मिलती है या फिर उनका स्ट्राइक रेट उनके लिए समस्या बनेगा|


Read more here :-

RCB VS SRH: 549 रन, 108M का छक्का, टूट गए IPL इतिहास के 10 बड़े रिकॉर्ड

बच गए CHENNAI SUPER KINGS! खत्म हो जाती FAST BOWLING- CSK IPL 2024

बेंगलुरू अंतिम स्थान पर कायम है, Points Table: Sports Yaari

T20 WORLD CUP से बाहर HARDIK? ROHIT की BCCI से MEETING! MUMBAI INDIANS





Latest Stories